&format=webp&quality=medium)
NFL ने ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसर, सीनियर मैनेजर (लेबोरेटरी), मैनेजर (लेबोरेटरी), सीनियर केमिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और फायर ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (National Fertilizers Limited) भारत एक मिनी रत्न कंपनी है. यह खेती के लिए यूरिया का उत्पादन करती है. एनएफएल (NFL) नीम लेपित यूरिया, जैव उर्वरकों के निर्माण और मार्केटिंग का काम करती है. इसका बाजार में ’किसान’ ब्रांड नाम से लोकप्रिय है.
NFL ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन भर्तियों में ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसर, सीनियर मैनेजर (लेबोरेटरी), मैनेजर (लेबोरेटरी), सीनियर केमिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और फायर ऑफिसर के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए 9 नवंबर, 2019 तक अप्लाई किया जा सकता है. इन पदों पर नियुक्त कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतनमान दिया जाएगा.
पोस्ट पद संख्या
ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसर 05
सीनियर मैनेजर (लेबोरेटरी) 03
मैनेजर (लेबोरेटरी) 02
सीनियर केमिस्ट 06
मेडिकल ऑफिसर 08
फायर ऑफिसर 01
वेतनमान और योग्यता
फायर ऑफिसर पद के लिए ₹40000 - 140000 वेतनमान दिया जाएगा. कुल सीटीसी ₹10.50 लाख रुपये होगी. फायर ऑफिसर पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/ बी.टैक (फायर) की डिग्री होनी चाहिए.
इन पदों के बारे में ज्यादा जानकारी एनएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nationalfertilizers.com से हासिल की जा सकती है. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कैरियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. आपके सामने कैरियर पेज खुल जाएगा. इस पेज पर Recruitment in NFL और Recruitment in RFCL लिंक दिखाई देंगे. इनमें से Recruitment in NFL पर क्लिक करें. यहां जाने पर अनुभवी प्रोफेशनल्स की भर्ती (Recruitment of experienced professional) पर क्लिक करें.