ENBA में जी बिजनेस का बजा डंका, बना बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर, अनिल सिंघवी मोस्ट इम्पैक्टफुल न्यूज पर्सनेलिटी

ENBA अवॉर्ड्स (Exchange4media News Broadcasting Awards) में जी बिजनेस और जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी का डंका बजा है. हिंदी कैटेगरी में बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर समेत कुल 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 विनर अवॉर्ड्स जी बिजनेस अपने नाम कर दिए हैं.
ENBA में जी बिजनेस का बजा डंका, बना बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर, अनिल सिंघवी मोस्ट इम्पैक्टफुल न्यूज पर्सनेलिटी

स्टॉक मार्केट की चाल हो या फिर शेयरों में तेजी या मंदी सटीक विश्लेषण, दर्शकों का भरोसा देश के नंबर 1 बिजनेस चैनल जी बिजनेस (Zee Business) पर ही होता है. अब इस विश्वास पर ENBA अवॉर्ड्स (Exchange4media News Broadcasting Awards) में मुहर लग गई है. दर्शकों के भरोसे, प्यार के दम पर जी बिजनेस ने इस साल के अवॉर्ड शो में अपनी लीडरशिप साबित करते हुए हिंदी कैटेगरी में बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर समेत कुल 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 विनर अवॉर्ड्स अपने नाम कर दिए हैं.

इन शोज को मिला गोल्ड अवॉर्ड

जी बिजनेस के पॉपुलर शोज को अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड्स से नवाजा गया है. चैनल के नए फ्लैगशिप शो 'Sharebazaar Live & First Trade' को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (हिंदी) के लिए गोल्ड अवॉर्ड मिला.

Add Zee Business as a Preferred Source

'News Par Views' बेस्ट टॉक शो

  • 'News Par Views' ने बेस्ट बिजनेस चैनल टॉक शो कैटेगरी में गोल्ड जीता है.
  • निवेशक किस तरह से वेल्थ क्रिएशन करें, इसका मंत्र देने वाली 'Wealth Creation Series' को बेस्ट इन-डेप्थ सीरीज के लिए गोड मिला है.
  • बजट के दौरान सटीक विश्लेषण के लिए 'Union Budget & Interim Budget' कवरेज को बेस्ट बिजनेस न्यूज चैनल कवरेज का गोल्ड अवॉर्ड दिया है.

Anil Singhvi

Zeegnition को ऑटो कैटेगरी में बेस्ट अवॉर्ड

मार्केट ही नहीं ऑटो सेक्टर की खबरों के लिए मशहूर शो 'Zeegnition' और सुबह की शुरुआत करने वाले 'Power Breakfast & Traders Diary' को भी अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर अवॉर्ड

  • अवॉर्ड शो में हिंदी कैटेगरी में जी बिजनेस को बिजनेस न्यूज चैनल ऑफ द ईयर का विनर अवॉर्ड मिला है.
  • चैनल की साख और दर्शकों के भरोसे को अच्छी तरह से दर्शाता है.
  • जी बिजनेस ने इस सफलता के लिए अपने करोड़ों दर्शकों का आभार जाहिर किया है.

Anil Singhvi

अनिल सिंघवी बने 'एडिटर ऑफ द ईयर'

जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी को भी इस अवॉर्ड शो में कई व्यक्तिगत सम्मान मिले हैं. उन्हें बेस्ट बिजनेस चैनल एंकर (हिंदी) के गोल्ड अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा न्यूज डायरेक्टर या एडिटर इन चीफ कैटेगरी में उन्हें विनर अवॉर्ड मिला है. यही नहीं, अपनी प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए उन्हें मोस्ट इम्पैक्टफुल न्यूज पर्सनेलिटी और बेस्ट बिजनेस एंड फाइनेंस जर्नलिस्ट कैटेगरी में सिल्वर अवॉर्ड भी मिले हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ENBA अवॉर्ड्स में जी बिजनेस को कुल कितने अवॉर्ड मिले?

जवाब: जी बिजनेस ने ENBA अवॉर्ड्स में कुल 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 विनर अवॉर्ड्स जीतकर अपना परचम लहराया है.

सवाल: 'बिज़नेस न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर' का खिताब किसे मिला?

जवाब: हिंदी कैटेगरी में 'बिज़नेस न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर' का विनर अवॉर्ड ज़ी बिज़नेस (Zee Business) को मिला है.

सवाल: अनिल सिंघवी को कौन सा बड़ा सम्मान मिला है?

जवाब: अनिल सिंघवी को 'बेस्ट बिज़नेस चैनल एंकर' (गोल्ड) और 'न्यूज़ एडिटर ऑफ द ईयर' (विनर) जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं.

सवाल: किस शो को 'बेस्ट बिज़नेस प्रोग्राम' चुना गया?

जवाब: जी बिजनेस के शो 'Sharebazaar Live & First Trade' को हिंदी कैटेगरी में बेस्ट बिज़नेस प्रोग्राम के लिए गोल्ड अवॉर्ड मिला है.

सवाल: क्या जी बिजनेस के बजट कवरेज को कोई अवॉर्ड मिला?

जवाब: 'Union Budget & Interim Budget' कवरेज के लिए चैनल को बेस्ट बिज़नेस न्यूज़ चैनल कवरेज का गोल्ड अवॉर्ड मिला है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6