संपत्ति जब्‍त होने पर बजट के दिन भड़का भगोड़ा माल्‍या, कहा क्‍या ऐसा होता है न्‍याय!

बजट पेश होने के दिन भगोड़े विजय माल्‍या ने संपत्ति डीआरटी रिकॉवरी अधिकारियों द्वारा अपनी संपत्तियां जब्‍त किए जाने से भड़क गया है.
संपत्ति जब्‍त होने पर बजट के दिन भड़का भगोड़ा माल्‍या, कहा क्‍या ऐसा होता है न्‍याय!

बजट के दिन संपत्ति जब्‍त होने पर भड़का विजय माल्‍या, किए ये ट्वीट (फोटो: Reuters)

अंतरिम बजट पेश होने के दिन भगोड़े विजय माल्‍या ने संपत्ति डीआरटी रिकॉवरी अधिकारियों द्वारा अपनी संपत्तियां जब्‍त किए जाने से भड़क गया है. उसने लगातार ट्वीट कर कहा है कि बैंकों के कंसोर्टियम की ओर से उसके समूह की 13,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्‍त की जा चुकी हैं. बैंकों का दावा है कि मेरे ऊपर ब्‍याज सहित 9,000 करोड़ रुपये का बकाया सरकारी बैंकों का है. यह कहां का न्‍याय है?

'इंग्‍लैंड में लुटाए जा रहे हैं जनता के पैसे'
माल्‍या ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में संपत्तियां जब्‍त करने के बाद अब इंग्‍लैंड में भी भारतीय बैंकों को खुली छूट दे दी गई है. यहां वकील मेरे खिलाफ मुकदमे कर रहे हैं. लीगल फीस के तौर पर जनता के पैसे लुटाए जा रहे हैं, इसका जिम्‍मेदार कौन है?

Vijay Mallya Tweet

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6