अब सरकार बनेगी आपके बच्चे की ‘हेल्थ पार्टनर’! जन्म से 18 साल तक पूरी हेल्थ ट्रैकिंग, जानिए क्या है RBSK 2.0?

आपके बच्चे की सेहत की जिम्मेदारी अब सरकार की. RBSK 2.0 के तहत जन्म से 18 साल तक मिलेगा मुफ्त इलाज और डिजिटल हेल्थ कार्ड.तो जानिए 4T फॉर्मूला और वो बातें जो आपके बच्चे को बनाएंगी 'सुपर हेल्दी'.
अब सरकार बनेगी आपके बच्चे की ‘हेल्थ पार्टनर’! जन्म से 18 साल तक पूरी हेल्थ ट्रैकिंग, जानिए क्या है RBSK 2.0?

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) को अपग्रेड करके RBSK 2.0 लॉन्च किया है (फोटो: प्रतीकात्म)

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बच्चे की सेहत का पूरा रिकॉर्ड जन्म से लेकर 18 साल तक सरकार ही संभालेगी? अब ये केवल सोच नहीं, हकीकत बनने जा रही है.

असल में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) को अपग्रेड करके RBSK 2.0 लॉन्च किया है. इसका मकसद साफ है कि अब हर एक बच्चे की शुरुआती उम्र से ही बीमारी पकड़ना और मुफ्त इलाज देना.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • जन्म से 18 साल तक बच्चों की हेल्थ ट्रैकिंग
  • डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनेगा
  • मोबाइल, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नजर
  • 4Ds के तहत बीमारी की पहचान
  • जरूरत पड़ने पर फ्री इलाज और सर्जरी

सरकार को बच्चों की हेल्थ ट्रैकिंग क्यों करनी पड़ रही है?

असल में आज भी बच्चों में बीमारियां जल्दी पकड़ में नहीं आतीं और देर होने पर इलाज मुश्किल हो जाता है.

बढ़ती समस्याएं:

  • मोबाइल एडिक्शन
  • मोटापा और डायबिटीज
  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं

समाधान:

  • शुरुआती जांच
  • समय पर इलाज

आखिर RBSK 2.0 क्या है?

  • यह एक सरकारी हेल्थ प्रोग्राम है जो बच्चों की सेहत को जन्म से 18 साल तक ट्रैक करता है
  • इसमें नियमित हेल्थ चेकअप
  • बीमारी की पहचान
  • मुफ्त इलाज

ये ‘4Ds’ क्या हैं?

RBSK का पूरा फोकस इन 4 समस्याओं पर है

1. जन्मजात दोष

  • जैसे कटे होंठ, दिल की समस्या

2. कमियां (Deficiencies)

  • खून की कमी, विटामिन की कमी

3. बीमारियां (Diseases)

  • त्वचा रोग, इन्फेक्शन

4. विकास में देरी

  • बोलने, सुनने या मानसिक विकास में देरी

RBSK 2.0 के नए फीचर्स

  • डिजिटल हेल्थ कार्ड
  • स्क्रीन टाइम मॉनिटरिंग
  • लाइफस्टाइल बीमारियों पर फोकस
  • फ्री सर्जरी (जरूरत पर)
health

नया क्या है RBSK 2.0 में?

1-डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड

बच्चे की पूरी मेडिकल हिस्ट्री ऑनलाइन

2-स्क्रीन टाइम और नींद ट्रैकिंग

मोबाइल और टीवी की आदत पर नजर

3- लाइफस्टाइल बीमारियां

बच्चों में बढ़ते BP, शुगर पर फोकस

4-मुफ्त इलाज

जरूरत पड़ने पर सर्जरी का खर्च सरकार उठाएगी

बच्चे की उम्रजांच का स्थानकितनी बार?मुख्य फोकस
जन्म के समयसरकारी अस्पतालतुरंतजन्मजात शारीरिक दोष
6 हफ्ते से 6 सालआंगनवाड़ी केंद्र-साल में 2 बारकुपोषण और विकास में देरी
6 से 18 सालसरकारी स्कूलसाल में 1 बारआंखें, दांत, शुगर और मानसिक सेहत
किसी भी समयजिला DEIC सेंटरजरूरत पड़ने परविशेषज्ञ इलाज और मुफ्त सर्जरी

जांच कैसे होगी?

  • सरकार खुद आपके पास आएगी
  • अस्पताल: जन्म के समय
  • आंगनवाड़ी: 0-6 साल (साल में 2 बार)
  • स्कूल: 6-18 साल (साल में 1 बार)

बच्चों में डायबिटीज कैसे पहचानें?

याद रखें 4T फॉर्मूला:

  • Toilet: बार-बार पेशाब
  • Thirsty: ज्यादा प्यास
  • Tired: थकान
  • Thinner: वजन कम होना

अगर ये लक्षण दिखें तो फिर तुरंत जांच कराएं

कल में क्या बदलेगा?

  • बच्चों की हेल्थ डिजिटल होगी
  • बीमारियां जल्दी पकड़ी जाएंगी
  • माता-पिता की जागरूकता बढ़ेगी

आपको क्या करना होगा?

  • बच्चे का हेल्थ कार्ड बनवाएं
  • स्कूल/आंगनवाड़ी जांच में सहयोग करें
  • स्क्रीन टाइम सीमित करें
  • रोज 1 घंटा खेल जरूरी बनाएं

आपके काम की बात

आपको बता दें कि एक बात आप समझ लें कि आपके बच्चे का भविष्य सिर्फ पढ़ाई से नहीं, सेहत से भी बनता है.इसकी सरकार ने जिम्मेदारी उठाई है औकअब आपकी बारी है जागरूक बनने की. तो इसलिए याद रखें कि आज का हेल्दी बच्चा ही कल का मजबूत भारत बनाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या यह योजना मुफ्त है?

हां, जांच और कई इलाज मुफ्त

Q2 क्या हर बच्चे को कवर किया जाएगा?

हां, जन्म से 18 साल तक

Q3 क्या सर्जरी भी मुफ्त होगी?

जरूरत पड़ने पर, सरकारी योजना के तहत

Q4 4Ds क्या हैं?

RBSK का पूरा फोकस 4 समस्याओं पर है