Trinamool Candidate List 2021 : ममता बनर्जी ने किया 291 TMC कैंडिडेट के नाम का ऐलान, इन पर जताया भरोसा

Trinamool Candidate List 2021 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को TMC (WB Election TMC Candidates List 2021) के उम्मदवारों की सूची जारी कर दी है.
Trinamool Candidate List 2021 : ममता बनर्जी ने किया 291 TMC कैंडिडेट के नाम का ऐलान, इन पर जताया भरोसा

पार्टी में 27 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. (Pti)

Trinamool Candidate List 2021 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को TMC (WB Election TMC Candidates List 2021) के उम्मदवारों की सूची जारी कर दी है. ममता ने 294 सदस्यीय विधानसभा (West Bengal Assembly Election 2021) में से 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया. वह खुद नंदीग्राम से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. पार्टी में 27 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. इस चुनाव में उन्होंने 50 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है.

West Bengal Assembly Election 2021 : बता दें कि राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. मुस्लिम वोटरों को TMC का वोटर माना जाता है. ममता खुद केवल एक सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. पिछली बार वह भवानीपुर से चुनाव जीती थीं. उन्होंने बताया कि पार्टी ने 3 सीटें अपनी सहयोगी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (Gorkha Janmukti Morcha) के लिए छोड़ी हैं.

West Bengal Assembly Election 2021 : ममता ने अपने आवास पर पार्टी की एक बैठक के बाद कहा कि उन्होंने 27-28 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. ममता ने अनुसूचित जनजाति से 79 और अनुसूचित जाति से 17 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. ममता ने कहा कि हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है. हमें अपनी मां-बहनों को सुरक्षा देनी है. मैं 9 मार्च को नंदीग्राम जा रही हूं और 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करूंगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

West Bengal Assembly Election 2021 : Zee News की खबर के मुताबिक कुल मिलाकर इस बार 50 महिलाओं, 42 मुस्लिम, 79 SC, 17 ST Candidates को टिकट दिया गया है. TMC सुप्रीमो ने कहा कि हम इस बार 27 विधायकों को टिकट नहीं दे रहे हैं, उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा. वित्त मंत्री अमित मित्रा खराब तबीयत के कारण चुनाव नहीं लड़ेंगे.

AITC Candidates for West Bengal Bidhan Sabha Elections 2021

Posted by All India Trinamool Congress on Friday, 5 March 2021

TMC ने इस फॉर्मूले से तय किए नाम
1. 80 साल से ऊपर किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया गया.
2. गंभीर बीमारी या लंबी बीमारी वाले किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया.
3. 80 वर्ष से ज्‍यादा उम्र और बीमारी वाले कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं.
4. List में करीब 40 प्रतिशत या इससे ज्‍यादा महिलाओं को शामिल किया गया है.
5. विशेष रूप से युवा नेताओं और छात्र विंग के नेताओं को मौका दिया गया, जो ज्‍यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे और उनकी छवि साफ है.
6. इस बार सितारों / कलाकारों / खिलाड़ियों की ज्यादा भागीदारी दी गई है.
7. भ्रष्टाचार के आरोप या खराब छवि वाले नेताओं को इस बार टिकट नहीं.

8 चरणों में होगी वोटिंग
West Bengal Assembly Election 2021 : पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 294 विधानसभा सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी. राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट होंगे, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे. पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटों, चौथे चरण में 44 सीटों, पांचवें चरण में 45 सीटों, छठे चरण में 43 सीटों, सातवें चरण में 36 सीटों और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें