&format=webp&quality=medium)
तृणमूल कांग्रेस आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है. आम वोटर से लेकर तमाम विरोधी दलों की निगाहें घोषणा पत्र पर टिकी हैं. (File Image)
West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के प्रचार अपने चरम पर है. सभी राजनीतिक दल मतदातों को अपने-अपने पक्ष में रिझाने के लिए ऐड़ी-चोटी तक का जोर लगा रहे हैं. मतदाताओं के लिए अब राजनीतिक दलों ने अपने-अपने घोषणा पत्र भी खोलने शुरू कर दिए हैं.
तृणमूल कांग्रेस आज अपना चुनावी घोषणापत्र (TMC election Manifesto) जारी करने जा रही है. आम वोटर से लेकर तमाम विरोधी दलों की निगाहें ममता बनर्जी के घोषणा पत्र पर टिकी हैं.
क्या होगा घोषणा पत्र में
बताया जा रहा है कि टीएमसी ने अपने घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय पर खासा जोर दिया है. ममता दीदी (Mamata Banerjee) ने राज्य की 9 जातियों को ओबीसी में शामिल करने की योजना तैयार की है.
पार्टी सूत्र बताते हैं कि बंगाल में अनुसूचित जाति एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है. इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हर बैठक में इनके के विकास के मुद्दे का खाका तैयार किया है. पार्टी प्रमुख अपनी जनसभाओं में इन जातियों के विकास का भी बार-बार उल्लेख कर रही हैं.
फ्री राशन डिलीवरी
पार्टी सूत्र बताते हैं कि टीएमसी बंगाल में एक खास वर्ग के लिए फ्री राशन डिलीवरी का ऐलान कर सकती है. घोषणैा पत्र में स्वास्थ और शिक्षा में जोर दिया जाएगा. टीएमसी की कन्याश्री, युवाश्री, सबुज साथी जैसी योजनाएं जारी रह सकती हैं. दुआरे सरकार और स्वास्थ्य साथी जैसी योजना जारी रहने की संभावना है.
कोलकाता में जारी होगा घोषणा पत्र
बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की आज झारग्राम में सभा है. लालगढ़ और गोपीवल्लभपुर में सभाएं करने के बाद ममता बनर्जी शाम को कोलकाता आएंगी और वहां पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगी.
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने 11 मार्च को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का प्लान किया था, लेकिन ममता बनर्जी को पैर में चोट लगने की वजह से इसे टाल दिया गया. इसके बाद 15 मार्च को टीएमसी के मैनिफेस्टो जारी करने की बात सामने आई थी. लेकिन इसे फिर टाल दिया गया.
Zee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें