&format=webp&quality=medium)
Representative Image (AI Generated)
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और एलपीजी आदि की स्थिति का अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश भर में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और LPG की बिना रुकावट उपलब्धता सुनिश्चित की है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही है. कच्चे तेल का देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल का भी पूरा स्टॉक बनाए रखा है. सभी पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) नॉर्मल तौर पर काम कर रहे हैं. सरकार ने बताया कि 46,650 मीट्रिक टन LPG लेकर ग्रीन सान्वी नाम का जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पार कर चुका है.
सरकार ने अपनी ब्रीफिंग में अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. पेट्रोल और डीजल की पैनिक बाइंग न करें और LPG की बेवजह बुकिंग से बचें.
खाना पकाने और लाइट के लिए हर जिले में ज्यादातर दो PSU OMC सर्विस स्टेशनों पर 5 हजार लीटर तक PDS केरोसीन स्टोर करने की खास परमिशन दी गई है.
3700 से ज्यादा छापेमारी
सरकार के मुताबिक सिलेंडर की चोरी और डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए होने वाली डिलीवरी को 53 फीसदी से बढ़ाकर 89 फीसदी कर दिया है. LPG की सप्लाई को सुचारू रखने के लिए बुकिंग इंटरवल में बदलाव किया गया है. शहरी क्षेत्रों में बुकिंग इंटरवल को बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया है. कमर्शियल LPG के आवंटन संकट से पहले के स्तर के 70 फीसदी तक करने का निर्णय लिया है.