पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और दो हफ्ते के सीजफायर के बीच भारत सरकार ने देश में एनर्जी, सिक्युरिटी, दवाओं की सप्लाई पर अपडेट दिया है. अंतर-मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम, केमिकल और फर्टिलाइजर, शिपिंग और विदेश मंत्रालय के टॉप अधिकारियों ने ताजा स्थिति पर अपनी बात रखी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा है कि एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंताएं हैं लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के पास गैस खत्म नहीं हुई है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की स्थिति पर पैनी नजर है.
ड्राई आउट की नहीं आई है स्थिति
पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने आश्वस्त किया है कि LPG सप्लाई को लेकर फिलहाल चिताएं हैं, लेकिन किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास ड्राई आउट की स्थिति नहीं आई है.
Add Zee Business as a Preferred Source
51 लाख सिलेंडर किए गए हैं डिलीवर
- सुजाता शर्मा के मुताबिक बीते दिन 51 लाख सिलेंडर डिलीवर किए गए, जिनमें 92 फीसदी डिलीवरी DAC और ज्यादातर ऑनलाइन बुकिंग के जरिए हुई है.
- 14 मार्च से अभी तक 1 लाख टन कमर्शियल एलपीजी सप्लाई की गई है. 5 KG सिलेंडर्स की सप्लाई गई है. बीते दिन 1.6 लाख 5 KG FTL सिलेंडर बेचे गए हैं.
- 5KG का FTL सिलेंडर बिना किसी एड्रेस प्रूफ के साथ सिर्फ वैध ID पर ही मिलेगा और कमर्शियल LPG की तरह इसके अधिकार राज्य सरकार के पास होंगे.
- सुजाता शर्मा के मुताबिक फर्टिलाइजर प्लांट्स को 95 फीसदी नेचुरल गैस और रिफाइनरियों से 800 टन प्रति दिन फार्मा मॉलिक्यूल्स की सप्लाई हो रही है.
- सुजाता शर्मा के मुताबिक 4.30 लाख नए PNG कनेक्शन रजिस्टर्ड हुए हैं. उनके मुताबिक प्राइवेट पंप्स पर आ रही दिक्कतों का असर कहीं-कहीं OMCs के पंप पर दिख रहा है.
- सुजाता शर्मा के मुताबिक जमाखोरी और गड़बड़ी रोकने के लिए 1.16 लाख जगह रेड की है. 53 डिस्ट्रीब्यूटर्स का लाइसेंस सस्पेंड हो गया है.
PNG कनेक्शन की प्रोसेस को बनाया आसान
पेट्रोलियम सेक्रेटरी नीरज मित्तल के मुताबिक PNG कनेक्शन की प्रोसेस को आसान बनाया जा रहा है. कम डॉक्यूमेंट्स के साथ 48 घंटे में घर तक कनेक्शन लगाने का लक्ष्य है.
1% कंप्रेस्ड बायोगैस मिलना जरूरी
- PNG जिन जगहों पर उपलब्ध है, वहां LPG से स्विच करना जरूरी है. पाइपलाइन बिछाने की अनुमति 3 दिन में देने और राज्यों, नगर निगमों और हाईवे अथॉरिटी के बीच कॉर्डिेशन के लिए टीम बनेगी.
- घरेलू PNG और CNG को LPG से सस्ता और भरोसेमंद बनाने के लिए बफर स्टॉक रखा जाएगा. साथ ही, 2025-26 से CNG/PNG में 1 फीसदी कंप्रेस्ड बायोगैस मिलना जरूरी होगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 फीसदी तक किया जाएगा.
- नीरज मित्तल ने बताया है कि अलग-अलग बायोगैस प्रोग्राम को एक छत के नीचे लाकर सिंगल पॉलिसी बनाई जाएगी.
- रसायन और फर्टिलाइजर मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी टी.एल.सत्यप्रकश ने बताया कि सॉल्वेंट और एक्टिव केमिकल्स की कमी के साथ-साथ प्रोपिलीन की दिक्कत से कुछ जरूरी दवाओं का प्रोडक्शन प्रभावित जरूर हुआ, देश में दवाओं की कोई कमी नहीं है.
- फीड स्टॉक और API की उपलब्धता को लेकर काम जारी है. बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्रालय ने 41 पेट्रोकेमिकल्स से ड्यूटी हटा दी है. साथ ही जीवन रक्षक दवाओं के अहम घटकों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) रद्द कर दिए हैं.
- टी.एल.सत्यप्रकाश के मुताबिक मेथेनॉल की देश में कमी है, लेकिन GNFC जरूरी मेथेनॉल सप्लाई करने को तैयार है. पेट्रोलियम मंत्रालय के कॉर्डिनेशन से इसकी सप्लाई की जा रही है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
पूरी तरह से सुरक्षित हैं भारतीय नाविक
शिपिंग मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी सचिव मुकेश मंगल ने पुष्टि की है कि हर भारतीय जहाज और नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटे में 49 नाविक देश वापस लौट आए हैं.
JNPT पोर्ट में पहुंचा ग्रीन आशा
- LPG लेकर आ भारत आ रहा ग्रीन आशा नाम जहाज सुबह सुरक्षित JNPT पोर्ट पहुंच गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल के मुताबिक भारत खाड़ी देशों के साथ लगातार संपर्क में है.
- पेट्रोलियम मंत्री 9-10 अप्रैल को कतर के दौरे में जाएंगे. इसके अलावा विदेश मंत्री भी जल्द वहां जाएंगे. भारत ने साफ किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से फ्री और फेयर ट्रांसपोर्टेशन के पक्षधर है.
- पिछले एक दिन में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज ने हॉर्मुज पार नहीं किया है. भविष्य के फैसले आगे की स्थितियाँ देखकर तय किए जाएंगे.