Weather Update: अभी गई नहीं है सर्दी! फिर चलेगी शीतलहर, जानें मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अफ्गानिस्तान से लगे हुए इलाकों में बना हुआ है. इसके चलते जम्मू (Jammu) और कश्मीर (Kashmir) सहित कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है. उत्तर भारत के कई राज्यों मेकं शीतलहर दर्ज की जाएगी.
Weather Update: अभी गई नहीं है सर्दी! फिर चलेगी शीतलहर, जानें मौसम विभाग का अनुमान

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 48 घंटे में शीतलहर चलेगी (फाइल फोटो)

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अफ्गानिस्तान से लगे हुए इलाकों में बना हुआ है. इसके चलते जम्मू (Jammu) और कश्मीर (Kashmir) सहित कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है. वहीं कुछ जगहों पर बारिश भी दर्ज की जाएगी. 11 से 13 फरवरी के बीच हिमांचल प्रदेश के कुछ इलाको में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ों में जहां बर्फबारी होगी वहीं इस उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में इससे ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), पंजाब (Punjab), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand) और ओडिशा (Odisha) में अगले 48 घंटों में शीतलहर दर्ज की जा सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और ओडिशा में अगले 24 घंटे में घना कोहरा भी देखा जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

चलेंगी तेजी हवाएं

मैसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुन्नार की खाड़ी में अगले 24 घंटे में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6