Monsoon Update: IMD ने इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बढ़ सकती है मुश्किल

मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Monsoon Update: IMD ने इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बढ़ सकती है मुश्किल

मौसम विभाग ने इन राज्याें में भारी बारिश का अलर्ट दिया (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

यहां तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है. ऐसे में यहां लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मंगलवार को इन इलाकों में होगी बारिश

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को भी ओडीशा, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्रा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ जगहों पर अधिक बारिश से हालात खराब भी हो सकते हैं.

दिल्ली में सुहाना रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान में बादल रहेंगे. हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6