&format=webp&quality=medium)
मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई (फाइल फोटो)
मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक साउथवेस्ट मानसून (SouthWest Monsoon) तजी से वापस जा रहा है. गुजरात (Gujarat), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ के(Chhattisgarh) ज्यादातर हिस्सों से मानसून आज वापस चला जाएगा. मानसून फिलहाल किशनगंज, बांकुरा, जमशेदपुर, चंपा और भरूच से गुजर रहा है.
इन इलाकों के लिए दिया गया यलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडीशा सहित कुछ और राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी दिया गया है.
तेलंगाना के कुछ इलाकों, आध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडीशा में काफी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान आसमान में बिजली भी देखी जा सकेगी. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान में बादल रहेंगे. हवा में नमी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.