कोहली को Birthday Gift देने के लिए पूरी टीम लगाएगी जोर, फैंस भी मचाएंगे शोर, जानें कैसा रहेगा मौसम

India vs Scotland Live Streaming ICC T20 World Cup 2021: भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा.
कोहली को Birthday Gift देने के लिए पूरी टीम लगाएगी जोर, फैंस भी मचाएंगे शोर, जानें कैसा रहेगा मौसम

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच पर टिकी भारत की नजरें.

India vs Scotland Live Streaming ICC T20 World Cup 2021: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का आज जन्मदिन है. 5 नवंबर 1988 को जन्मे कप्तान कोहली के लिए वर्ल्ड कप में आज का दिन भी बेहद अहम होने वाला है. भारत का मुकाबला शुक्रवार को स्कॉटलैंड से होना है. भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा.

भारतीय खिलाड़ी अपने कप्तान के बर्थडे पर उन्हें निराश नहीं करना चाहेंगे. भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल कर अपने कप्तान को एक शानदार तोहफा देने की होगी. मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक आज शाम दुबई का मौसम बेहद खुशनुमा रहेगा. तापमान 29 से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दुबई में बारिश की कोई आशंका नजर नहीं आ रही है, ऐसे में फैंस पूरे मैच का आनंद उठा सकेंगे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच पर टिकी भारत की नजरें

भारत की किस्मत अब पूरी तरह से अफगानिस्तान के हाथ में है. अफगानिस्तान के पास स्पिन की तिकड़ी है जो न्यूजीलैंड को हराने का माद्दा रखती है, ऐसे में अगर ये कमाल होता है तो भारत की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी. पिछले मैच में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती की चोट के कारण अश्विन को उतारा गया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव झेलने में चक्रवर्ती की नाकामी जाहिर हो गई और अब उनका आगे खेलना संभव नहीं लग रहा.

पहले दो मैचों में मिली हार पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद स्वीकार किया कि पहले दो मैचों में कुछ फैसले गलत हो गए लेकिन कहा कि लगातार क्रिकेट खेलने से हुई मानसिक थकान के कारण ऐसा होता है. रोहित, के एल राहुल, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या सभी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन बनाये. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाहर रहने के बाद टीम में लौटे सूर्यकुमार यादव के आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है. उनके अलावा रविंद्र जडेजा भी निचले क्रम पर उपयोगी साबित होते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6