अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सी.आर.पाटिल ने की पुष्टि

Vijay Rupani Death:अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. भाजपा गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने इसकी पुष्टि की है.
अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सी.आर.पाटिल ने की पुष्टि

Vijay Rupani Death: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने इसकी पुष्टि की है. विजय रूपाणी लंदन अपनी बेटी के घर जा रहे थे. विजय रूपाणी बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे. वहीं, विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है. हालांकि, सरकार की तरफ से मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है."

सीआर पाटिल ने कहा- "भाजपा परिवार के लिए झटका"

अहमदाबाद विमान दुर्घटना और विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि करते हुए गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कहा, "भाजपा परिवार के लिए यह बड़ा झटका है. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ, इसे गुजरात भूल नहीं सकता. हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान दिवंगतों की आत्माओं को शांति प्रदान करें. विमान दुर्घटना में मृतकों के परिवार को भगवान शक्ति प्रदान करें. दिवंगत आत्माओं को भी भगवान शांति प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना है."

Add Zee Business as a Preferred Source

2021 तक रहे गुजरात के मुख्यमंत्री

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को बर्मा की राजधानी रंगून में हुआ था. उन्होंने साल 2016 में आनंदी बेन पटेल की जगह गुजरात के सीएम बने थे. साल 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने दोबारा सीएम पथ की शपथ ली थी. साल 2021 में विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. इमरजेंसी के दौरान वह जेल भी गए थे. साल 1987 में विजय रूपाणी राजकोट में नगरसेवक और 1996 से 1997 तक राजकोट के मेयर रहे थे. वह 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य रहे थे. साल 2012 से लेकर 2022 तक राजकोट पश्चिम से विधायक भी रहे.

VIDEO: प्लेन क्रैश से पहले Mayday Alert, क्या है ये?

सी.आर.पाटिल ने कहा, "गुजरात की धरती पर बहुत ही दुखद घटना घटी है. अंतरराष्ट्रीय उड़ान में इतने सारे यात्रियों के साथ यह हादसा हुआ है. हॉस्टल में डॉक्टर छात्रों को भी नुकसान पहुंचा है, इसे हम भूल नहीं सकते. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजरात आए हैं.हमारी धरती पर गंभीर घटना होने से हम व्यथित हैं. हम कुछ कर नहीं पा रहे, असहाय हैं."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6