दो टुकड़ों में बंटा चंद्रयान-3, आगे क्या-क्या होगा? क्या चांद की सतह पर इस बार लैडिंग कर पाएगा भारत?
Written By: निकिता पाटीदार Updated: Thu, Aug 17, 2023 06:53 PM IST
चांद…किसी के लिए प्यार का इजहार…तो किसी के लिए दीदार. किसी के लिए वजह अरदास की तो किसी के लिए उपवास की. आज यही चांद दुनिया के कई देशों के लिए मिशन बन गया है. भारत इसे जानने, पहचानने की दौड़ में चंद्रयान - 3 को जरिया बना रहा है. जिसके 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट के आसपास दो टुकड़े हुए. क्यों हुए ये टुकड़े? आगे और क्या- क्या होगा? चंद्रयान - 3 चांद की सतह पर भारत की छाप छोड़ पाएगा या नहीं? सभी सवालों के जवाब इस वीडियो में…