यूपी में बिजली लगाएगी महंगाई का करंट, जून में 10% बढ़कर आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल, जुड़ेगा फ्यूल सरचार्ज

यूपी में बिजली महंगाई का झटका देने जा रही है. जून 2026 से बिजली के बिल महंगे होंगे. यूपी पावर कॉरपोरेशन की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक उपभोक्ताओं के जून के बिल में जोड़ा जाएगा.
यूपी में बिजली लगाएगी महंगाई का करंट, जून में 10% बढ़कर आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल, जुड़ेगा फ्यूल सरचार्ज

यूपी में महंगी होगी बिजली (File Photo)

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगने जा रहा है. राज्य में जून 2026 में बिजली के दाम महंगे हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) को अब उपभोक्ताओं के जून के बिल में जोड़ा जाएगा. इस कदम से राज्य के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

सभी कैटेगरी पर 10% सरचार्ज

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के रेगुलेटरी अफेयर्स यूनिट के चीफ इंजीनियर पंकज सक्सेना ने 29 मई 2026 को एक आधिकारिक लेटर जारी किया है.

इस फॉर्मूले के तहत बढ़े दाम

  • लेटर के मुताबिक, ईंधन एवं बिजली खरीद लागत के चलते सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं पर 10 फीसदी सरचार्ज लागू होगा.
  • उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के नियमों के मुताबिक, चालू महीने के बिल में जो अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा जाता है, उसकी गणना ठीक तीन महीने पहले की बढ़ी हुई बिजली खरीद और सप्लाई लागत के आधार पर होती है.
  • इस स्थापित नियम और फॉर्मूले के आधार पर, मार्च 2026 के लिए जो FPPAS कैलकुलेट किया गया है, उसे नियमानुसार जून 2026 के बिलों में चार्ज किया जाना तय हुआ है.
  • आप इसे इस तरह से समझें कि अगर बिजली कंपनियों को मार्च में बिजली खरीदने या उसे सप्लाई करने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा था, तो उसकी वसूली जून के बिल में 10 फीसदी सरचार्ज के तौर पर की जाएगी.

घरेलू, कमर्शियल, कृषि सभी पर लागू होगा सरचार्ज

UPPCL के मुताबिक, इस आदेश का सीधा मतलब है कि घरेलू, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल या कृषि काम से जुड़े सभी तरह के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का भुगतान करना होगा.

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी

  • लेटर के मुताबिक, पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए एक डिटेल कैलकुलेशन शीट भी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं.
  • बिजली बिलों में यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में हो रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल क्रूड मार्केट में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के कारण देश में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
  • पिछले दो हफ्ते से कम समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपए बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है. डीजल 2.71 रुपए बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

क्या होता है सरचार्ज और FPPAS

सरचार्ज किसी मौजूदा बिल या टैक्स के ऊपर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क होता है. जब किसी सेवा को देने की मूल लागत अचानक बढ़ जाती है, तो उसकी भरपाई के लिए यह शुल्क लगाया जाता है. वहीं, फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा लगाया जाने वाला एक तकनीकी चार्ज है. ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बिजली खरीद में आने वाले अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए इसे उपभोक्ताओं के बिल में जोड़ा जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6