&format=webp&quality=medium)
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Photo: Reuters)
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं. रुबियो का विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड किया है. एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया. रुबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सर्जियो गोर ने X पर लिखा, "मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं. भारत की यह उनकी पहली यात्रा है. आज बाद में हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में चर्चा करेंगे और प्रगति करेंगे!"
कोलकाता पहुंचने के तुरंत बाद रुबियो बीच शहर में बने मदर हाउस गए. यह मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी का पूरी दुनिया का हेड ऑफिस है. वह इसके ठीक बाद में बने बच्चों के अनाथालय भी गया.
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का कार्यक्रम जारी किया. इसके अनुसार, मार्को रुबियो शनिवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे. दोपहर 2 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी.
26 मई को अमेरिका रवाना होंगे रुबियो
आपको बता दें कि रुबियो से पहले, अमेरिका की आखिरी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन थीं जो मई 2012 में कोलकाता आई थीं. 21वीं सदी में अमेरिका की सफलता के लिए भारत जरूरी बना हुआ है. रणनीतिक साझेदारियों की असली परीक्षा यह है कि दोनों पक्ष मतभेदों को कैसे सुलझाते हैं और साझा आधार को कैसे बढ़ाते हैं. व्यापार, प्रौद्योगिकी, एआई और सप्लाई चेन से लेकर डिफेंस और एनर्जी तक, वाशिंगटन और नई दिल्ली को अलग-अलग रहने की तुलना में साथ मिलकर कहीं ज्यादा फायदा होगा.
(IANS इनपुट के साथ)