&format=webp&quality=medium)
1-4 जून तक भारत दौरे पर आएगा अमेरिकी नेगोसिएशन टीम (फोटो- ANI)
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) को लेकर बातचीत अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है. दोनों देशों के बीच ट्रेड और आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून 2026 तक भारत दौरे पर रहेगा. इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी अंतरिम ट्रेड समझौते और व्यापक व्यापार समझौते पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
भारत और अमेरिका के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ आर्थिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.
भारत और अमेरिका ने 7 फरवरी 2026 को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर पारस्परिक और दोनों देशों के लिए लाभकारी अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति जताई थी. इस ढांचे के तहत दोनों देशों ने व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौता पर आगे बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई थी.
इसके बाद अप्रैल 2026 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वॉशिंगटन डीसी का दौरा किया था, जहां दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आमने-सामने की बातचीत हुई थी. अब उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी टीम भारत आ रही है.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक में कई अहम व्यापारिक और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत की जाएगी.
इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं -
क्यों अहम है यह ट्रेड डील?
भारत और अमेरिका पहले से ही बड़े व्यापारिक साझेदार हैं. टेक्नोलॉजी, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में द्विपक्षीय व्यापार समझौता को दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: RBI ने एक ही दिन में 3 बैंकों पर ठोका जुर्माना! जानिए क्या कर रहे थे गड़बड़ी, जिसे रिजर्व बैंक ने पकड़ लिया
यह समझौता भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच दिला सकता है, जबकि अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश और व्यापार के ज्यादा अवसर मिल सकते हैं. इसके अलावा, सप्लाई चेन, टेक्नोलॉजी और आर्थिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत हो सकता है.
भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं. क्वाड, क्रिटिकल मिनरल्स, डिफेंस कॉरपोरेशन और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं. प्रस्तावित BTA सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच लंबे समय की आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है.
सरकार के मुताबिक, इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य लंबित व्यापारिक मुद्दों को सुलझाना और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है. अगर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो इससे दोनों देशों के बीच निवेश प्रवाह, व्यापारिक गतिविधियों और उद्योगों को बड़ा फायदा मिल सकता है.
भारत के लिए यह समझौता खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और टेक्नोलॉजी सेक्टर में नई संभावनाएं खोल सकता है. वहीं अमेरिका के लिए भारत तेजी से उभरता हुआ बड़ा बाजार बना हुआ है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)