&format=webp&quality=medium)
देश की सबसे कठिन और फेमस परीक्षाओं में मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार यानी 6 मार्च को घोषित कर दिया गया. लंबे समय से इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा दिन रहा. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है. उनकी इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि उनके क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.
आपको बता दें कि इस साल भी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप रैंक के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. जहां अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीसरे स्थान पर आकांश ढुल रहे. इन तीनों उम्मीदवारों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में जगह दिलाई है.
1131589 अनुज अग्निहोत्री
4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3512521 अकांश ढुल
0834732 राघव झुनझुनवाला
0409847 ईशान भटनागर
6410067 ज़िनिया अरोड़ा
0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
0843487 पक्षल सेक्रेटरी
0831647 आस्था जैन
1523945 उज्ज्वल प्रियांक
1512091 यशस्वी राज वर्धन
0840280 अक्षित भारद्वाज
7813999 अनन्या शर्मा
5402316 सुरभि यादव
3507500 सिमरनदीप कौर
0867445 मोनिका श्रीवास्तव
0829589 चितवन जैन
5604518 श्रुति आर
0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
6630448 रवि राज

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैंय
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर UPSC Civil Services Final Result 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए इसमें अपना नाम और रैंक चेक कर सकते हैं.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. यह परीक्षा तीन चरणों में होती है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. जी हां इस साल प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच आयोजित हुई थी. फिर मुख्य परीक्षा के बाद कुल 2736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया थाय
इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चली थी. इन सभी चरणों को पार करने के बाद ही लास्ट मेरिट सूची तैयार की जाती है.
लगभग 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए हैं. इसके अलावा 150 उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 55 उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल होंगे. बाकी अभ्यर्थियों को केंद्रीय सेवाओं के अलग-अलग विभागों में नियुक्त किया जाएगा.
UPSC ने बताया है कि अंतिम परिणाम जारी होने के करीब 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के मार्क्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. UPSC 2025 का यह परिणाम उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो आने वाले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने का सपना देख रहे हैं.
1. UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट कब जारी हुआ?
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया
2. UPSC 2025 में ऑल इंडिया टॉपर कौन बना?
इस साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है
3. UPSC CSE रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
उम्मीदवार upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं
4. इस साल कुल कितने पदों पर चयन हुआ है?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के जरिए कुल 958 पदों पर भर्ती की गई है
5. UPSC परीक्षा के कितने चरण होते हैं?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है-प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)