&format=webp&quality=medium)
LPG Cylinder
पश्चिम एशिया में चले रहे युद्ध के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि एनर्जी सप्लाई और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हर तैयारी कर ली गई है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG तक के स्टॉक देश भर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद है. सरकार ने बताया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है; कल 54 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं. कमर्शियल एलपीजी के आवंटन संकट के पहले के स्तर के 70% तक बढ़ गया है.
सरकार के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने के बावजूद सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित की है. देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल के भी पर्याप्त भंडार मौजूद हैं.
LPG के मोर्चे पर, डी-पीएनजी (घरेलू) और CNG (ट्रांसपोर्टेशन) उपभोक्ताओं को 100 फीसदी सप्लाई की जा रही है. ग्रिड से जुड़ी इंडस्ट्रीज को उनके औसत खपत की 80 फीसदी बिजली मिल रही है.
रेस्टोरेंट और होटल PNG को दें प्राथिमिकता
कालाबाजरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. देशभर में लगभग 2900 छापेमारी की गई है, जिसमें 27 मार्च को 1700 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 390 से ज्यादा कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं. राज्य सरकारों से लगातार प्रेस ब्रीफिंग करने और फेक न्यूज पर रोक लगाने का आग्रह किया है; 14 राज्य पहले से ही ऐसा कर रहे हैं. वहीं, समुद्री सुरक्षा के मोर्चे पर, पश्चिमी फारस की खाड़ी में 540 भारतीय नविकों के साथ 20 जहाज मौजूद हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं.