यूपी में होली से पहले आएगी सभी की सैलरी, 28 को काम और फिर 4 दिन की मिलेगी छुट्टी,जानें योगी सरकार के तोहफे की लिस्ट

यूपी सरकार ने होली से पहले बड़ा फैसला लिया है.सभी कर्मचारियों, आउटसोर्स और संविदाकर्मियों का वेतन त्योहार से पहले जारी होगा.28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है, जबकि 2 से 4 मार्च तक होली की छुट्टी रहेगी.तो जानिए पूरी डिटेल.
यूपी में होली से पहले आएगी सभी की सैलरी, 28 को काम और फिर 4 दिन की मिलेगी छुट्टी,जानें योगी सरकार के तोहफे की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में होली से पहले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने सभी विभागों के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में जारी किया जाए.वैसे इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं.

वैसे योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जी हां अधिकारियों को समय पर सैलरी ट्रांसफर सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो. योगी सरकार के इस फैसले का मकसद साफ है कि होली के त्योहार पर लोगों को किसी भी तरह की फाइनेंशियल परेशानी ना हो.

सवाल: होली पर यूपी वालों का क्या मिला है?

Add Zee Business as a Preferred Source

1. सभी कर्मचारियों का सैलरी होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें
2. आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना तय करें
3. ⁠शनिवार दिनांक 28/02/26 को कार्यदिवस किया गया घोषित
4. ⁠सभी कर्मचारियों को मिलेगी 03/03/26 का अवकाश
5. ⁠होली का अवकाश रहेगा 2,3,4 मार्च
6. होली पर 28 को काम और फिर 4 दिन आराम दिया जाएगा


28 फरवरी को रहेगा कार्यदिवस

आपको बता दें कि सरकार ने शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है. यानी कि उस दिन सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होने वाला है. माना जा रहा है कि वेतन वितरण और जरूरी प्रशासनिक काम समय पर पूरे करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

holi

2 से 4 मार्च तक होली की छुट्टी

यूपी के कर्मचारियों के लिए सबसे खास बात ये है कि होली के मौके पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहने वाला है. इसके अलावा 3 मार्च 2026 का अवकाश सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा. यानी कि 28 फरवरी को काम करने के बाद कर्मचारियों को लगातार चार दिन आराम का मौका मिलेगा.

त्योहार पर फाइनेंशियल मिलेगा स्पोर्ट

राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी.
वैसे समय पर वेतन मिलने से होली की तैयारियों में आसानी होगी.
समय पर सैलरी मिलने से लोग खरीददारी करेंगे को बाजारों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है.

य़ोगी सरकार का ये फैसला त्योहार बनाएगा खास

कुल मिलाकर, यूपी में इस बार होली से पहले काम और छुट्टी का संतुलन बनाते हुए कर्मचारियों के हित में अहम निर्णय लिया गया है 28 फरवरी को काम, फिर फिर चार दिन त्योहार की छुट्टी लोगों को मिलेगी.जी हां सभी आदेश का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है. इतना तो साफ है कि योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों की होली काफी खुशी से भरी होने वाली है.

FAQs

Q1. क्या सभी कर्मचारियों को वेतन होली से पहले मिलेगा?
हां, नियमित, आउटसोर्सिंग और संविदाकर्मियों समेत सभी का वेतन पहले जारी करने के निर्देश हैं

Q2. 28 फरवरी को छुट्टी रहेगी या काम?
28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया गया है

Q3. होली की छुट्टियां कब रहेंगी?
2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा

Q4. क्या 3 मार्च को विशेष अवकाश है?
हां, 3 मार्च का अवकाश सभी कर्मचारियों को मिलेगा

Q5. लापरवाही पर क्या कार्रवाई होगी?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6