&format=webp&quality=medium)
पीएम मोदी की सलाह पर सीएम योगी ने यूपी में बचत के कड़े निर्देश दिए हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री की अपील से जुड़ने के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा ग्लोबल हालात को देखते हुए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है. उन्होंने ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीद से बचने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत तक कटौती की जाए.साथ ही काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी की जनता से 7 बड़ी अपील! ‘सोना-विदेश यात्रा’ अभी टालें, पेट्रोल बचाएं, जानिए क्यों देश के लिए अहम है ये संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से मेट्रो, पीएनजी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रोडवेज बसों, साइक्लिंग और कार पूलिंग का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है. सीएम ने कहा है कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा मौजूद है, वहां लोगों को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करने के बारे में जोर दिया दिया है.इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने और अधिक भीड़ वाले रूट्स पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राएं टालने की अपील की है.योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी की तरह सेउ वेडिंग प्लानर्स से कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेशों की बजाय यूपी के हेरिटेज, ईको साइट्स और किलों को बढ़ावा दें
इसके लिए ‘Visit My State’ अभियान चलाने की भी तैयारी है, जिसमें वेलनेस, ईको टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय खानपान को प्रमोट किया जाएगा
यह भी पढे़ं: New Wage Code में वर्क फ्रॉम होम को लेकर क्या हैं नियम? आपको क्या मिलते हैं बेनेफिट्स? ये जानना जरूरी है
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ते तनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार अब ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन, डिजिटल कार्यसंस्कृति और स्वदेशी को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद यूपी सरकार के ये कदम आम लोगों की रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाने की बड़ी कोशिश माने जा रहे हैं.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 सरकार बचत की यह अपील क्यों कर रही है?
दुनिया के बिगड़ते हालात और महंगाई को देखते हुए, ताकि देश आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे
Q2 सोना न खरीदने से देश को क्या फायदा होगा?
विदेशों में जाने वाला पैसा बचेगा, जिससे हमारा रुपया और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
Q3 यूपी में ही 'डेस्टिनेशन वेडिंग' करने की सलाह क्यों दी गई?
ताकि पैसा विदेश न जाए और हमारे अपने राज्य के लोगों को रोजगार मिले
Q4 क्या 'नो व्हीकल डे' मनाना सबके लिए अनिवार्य है?
नहीं, यह एक स्वैच्छिक अपील है ताकि हम सब मिलकर ईंधन और पर्यावरण बचाएं