UP में बिजली बिल बकाएदारों को बड़ी राहत! आज से शुरू हुई ये स्कीम, 100% ब्‍याज माफ और मूलधन पर बंपर छूट

उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर से बिजली बिल बकायेदारों के लिए 'बिजली बिल राहत योजना’ शुरू हो गई है. इस स्कीम के तहत 100% ब्‍याज माफ होगा और मूलधन पर 25% तक की छूट मिलेगी. जानिए कैसे मिलेगा फायदा और किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
UP में बिजली बिल बकाएदारों को बड़ी राहत! आज से शुरू हुई ये स्कीम, 100% ब्‍याज माफ और मूलधन पर बंपर छूट

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपका बिजली बिल बकाया है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यूपी सरकार ने आज यानी 1 दिसंबर से एक बड़ी राहत योजना लागू कर दी है. स्‍कीम का नाम है 'बिजली बिल राहत योजना'. इस स्कीम के तहत न सिर्फ बकाया बिल पर लगा ब्याज पूरी तरह माफ होगा, बल्कि पहली बार मूल बिल पर भी 25% की भारी छूट मिलेगी. ये स्कीम सीमित समय के लिए है और 28 फरवरी तक चलेगी. अगर आप लंबे समय से बिल जमा नहीं कर पाए हैं, तो ये मौका आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

UP बिजली बिल राहत योजना (OTS) क्या है?

ये स्कीम बिजली बकायेदारों को राहत देने और वसूली बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई है. योजना के तहत:

  • बकाया पर लगा 100% ब्याज माफ.
  • मूलधन में 25% की छूट.
  • चाहें तो पूरी रकम एक साथ भरें, या आसान किस्तों में भुगतान करें.
  • रजिस्ट्रेशन के वक्‍त ₹2,000 जमा करने होंगे, जो बाद में बिल में एडजस्ट हो जाएंगे.

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता. 1 किलोवाट तक के कमर्शियल कनेक्शन वाले लोग इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं.

योजना की खासियतें

लाभविवरण
ब्याज माफी100% ब्याज माफ
मूलधन छूटपहली बार 25% छूट
भुगतान विकल्पएकमुश्त या किस्तों में
चोरी के मामलों में राहतमुकदमों से छुटकारा
बिल ऑटो एडजस्टमेंटजरूरत अनुसार सिस्टम खुद कम करेगा

बिजली चोरी के मामलों में भी राहत

इस योजना की सबसे खास बात ये है कि अगर किसी पर बिजली चोरी से जुड़ा केस या जुर्माना चल रहा है, तो वो भी इस प्लान में शामिल होकर राहत पा सकता है. यानी चाहे बिल बकाया हो या कानूनी पेंच, ये स्कीम सबका समाधान देने वाली है.

लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

स्‍कीम का फायदा लेने के लिए उपभोक्‍ता UP Power Corporation की वेबसाइट uppcl.org, UPPCL Consumer App, विभागीय कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान ₹2,000 जमा करने होंगे. ये रकम बाद में बिल से घटा दी जाएगी.

FAQs

Q. ये स्कीम कब तक चलेगी?
A. ये योजना 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलेगी.

Q. क्या रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
A. हां. लाभ पाने के लिए पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.

Q. क्या एकमुश्त भुगतान जरूरी है?
A. नहीं. आप एकमुश्त भुगतान या आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं.

Q. क्या बिजली चोरी करने वालों को भी फायदा मिलेगा?
A. हां. बिजली चोरी और मुकदमे वाले मामलों में भी राहत दी जाएगी.

Q. रजिस्ट्रेशन के लिए कितना शुल्क है?
A. ₹2,000 देना होगा, जिसे बाद में बिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा.


Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6