&format=webp&quality=medium)
UP Board 10th and 12th Exam Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा. दोनों ही क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 25 अप्रैल को जारी होगा. यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में दोपहर 12.30 बजे घोषित होगा. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपने नतीजे जारी कर सकते हैं. इसके अलावा आप डिजलॉकर की वेबसाइट www.results.digilocker.gov.in पर भी परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 25 लाख 56 हजार 992 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. दूसरी तरफ 12वीं में 25 लाख 77 हजार 733 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इसके बाद कॉपियां जांचने का काम 19 मार्च को शुरू हुआ था और 2 अप्रैल को पूरा कर लिया गया था. यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 5438597 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे.