UP Assembly Election 2022: गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी ने जारी किया 107 उम्मीदवारों की लिस्ट
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर शहर से भाजपा के कैंडीडेट होंगे.
UP Assembly Election 2022: भाजपा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर से चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने पहले दो चरणों में होने वाली सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने पार्टी महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) के साथ शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (1/2) pic.twitter.com/sFcQQZfiMp
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर शहर से भाजपा के कैंडीडेट होंगे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सिराथू से चुनाव लड़ेंगे. आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे. वह और मौर्य वर्तमान में राज्य की विधान परिषद के सदस्य हैं.
एक कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और संवेदनशील शासन पिछले 5 साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दिया है।
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
हमें विश्वास है कि 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ यूपी के जनता पुनः हमें आशीर्वाद देगी।
- श्री @dpradhanbjp pic.twitter.com/1y7vUnd6bN
भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान के हवाले से ट्वीट किया, "भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी और संवेदनशील शासन प्रदान किया है. हमें विश्वास है कि 2022 के इस महान त्योहार में यूपी के लोग हमें फिर से उसी स्पष्टता के साथ आशीर्वाद देंगे."
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है.
02:24 PM IST