UGC NET 2020: फिर स्थगित हुआ नेट एग्जाम, NTA ने जारी की नई डेट

यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच होनी थी.
UGC NET 2020: फिर स्थगित हुआ नेट एग्जाम, NTA ने जारी की नई डेट

एनटीए ने तारीख बदलने का नोटिस जारी करते हुए कहा कि नेट परीक्षा की तारीख इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के एआईईईए (AIEEA-UG/PG)  एग्जाम  और AICE-JRF/SRF (Ph.D) से आपस में टकरा रही थीं.  (PTI Image)

16 सितंबर से शुरू होने वाले यूजीसी नेट एग्जाम की तारीख में फिर से बदालव किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए-NTA ) ने यूजीसी नेट एग्जाम स्थगित करने का ऐलान किया है. अब यह एग्जाम 24 सितंबर से शुरू होगा. एनटीए ने कहा है कि एग्जाम का नया शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा और जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे.

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच होनी थी. एग्जाम की तारीख नजदीक आने के बाद भी एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किए थे.

एनटीए (National Testing Agency) ने तारीख बदलने का नोटिस जारी करते हुए कहा कि नेट परीक्षा की तारीख इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के एआईईईए (AIEEA-UG/PG) एग्जाम और AICE-JRF/SRF (Ph.D) से आपस में टकरा रही थीं. कुछ कैंडिडेट आईसीएआर और यूजीसी नेट दोनों परीक्षाओं में बैठ रहे हैं. ऐसे में यूजीसी नेट को फिर से शेड्यूल किया गया है. अब यूजीसी नेट 2020 एग्जाम 24 सितंबर से शुरू होंगे.

NTA

इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) का AIEEA-UG/PG और AICE-JRF/SRF (Ph.D) एग्जाम 16, 17, 22 और 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

यूजीसी नेट एग्जाम (UGC-NET Exam 2020) के नए शेड्यूल और एडमिट कार्ड की ताजा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर विजिट करते रहें.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

यूजीसी नेट एग्जाम के बारे में किसी भी तरह की जानकारी एनटीए की हेल्पलाइन नंबर
82874-71852, 81783-59845, 96501-73668, 95996-76953, 88823-56803 या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in से हासिल की जा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6