&format=webp&quality=medium)
कंपनियों को आपदा में मैसेज मुफ्त देने होंगे. (File Photo)
Telecom Tariff: टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आपदा के समय किया जाने वाले मैसेज (SMS) की दरें तय की है. किसी भी सरकारी एजेन्सी NEC/ NCMC/SEC/ नोडल एजेंसियों द्वारा आग्रह पर फ्री SMS देना होगा. अगर वो आपदा एक्ट के तहत नोटिफाई नहीं है तो उसके लिए कंपनियों को 2 पैसे प्रति मैसेज चार्ज मिलेगा.
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आपदा/गैर-आपदाओं के दौरान कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित एसएमएस और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट के लिए आज टेलीकॉम टैरिफ (69वां संशोधन) आदेश 2022 जारी किया है.
दूरसंचार विभाग (DoT) ने TRAI से आपदा/गैर-आपदाओं के दौरान CAP प्लेटफॉर्म के जरिए टीएसपी द्वारा प्रसारित किए जाने वाले SMS और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट/संदेशों के लिए टैरिफ प्रदान करने का अनुरोध किया है. DOT केवल SMS/Cell ब्रॉडकास्टर्स को किसी भी सरकारी एजेन्सी NEC/ NCMC/SEC/ नोडल एजेंसियों द्वारा आग्रह पर फ्री SMS देने की मंजूरी देता है.
हालांकि, ऐसे मौके होते हैं जब सरकार जनता को संभावित आपदा या ऐसे अवसरों के बारे में चेतावनी संदेश भेजना चाहती है जहां जनता को राहत / वैक्सीन / मेडिकल कैंप / विशिष्ट कानून और व्यवस्था संबंधी स्थितियों जैसे विशेष आयोजनों के बारे में सूचित करना होता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें