&format=webp&quality=medium)
टीचर्स डे पर अपने टीचर को गिफ्ट भेजने में डाक विभाग करेगा आपकी मदद (फोटो - रॉयटर्स)
कोरोना महामारी के इस दौर में अगर आप इस Teacher’s Day पर अपने टीचर्स को गिफ्ट भेजना चाहते हैं तो इसमें भारतीय डाक विभाग आपकी मदद कर सकता है. India Post टीचर्स डे पर अपनी Speed Post सुविधा के जरिए आपके गिफ्ट और शुभकामनाएं आपके टीचर्स तक समय से पहुंचाने का वायदा कर रहा है. आप अपने भेजे हुए गिफ्ट को लगातार ट्रैक भी कर सकते हैं.
डाक विभाग की एक सस्ती सेवा है
भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट घरेलू सेवा 35 किलो तक के लेटर और पार्सलों को पूरे भारत में एक निश्चत समय के अंदर पहुंचाता है. यह एक सस्ती सेवा है जो 50 ग्राम तक के सामानों को मात्र 15 रुपये में पूरे भारत में पहुँचाती है.
SMS के जरिए मिलेगी जानकारी
स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए लेटर और गिफ्ट आपके टीचर को भेजे जाने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पार्सल बुक होने की जानकारी आपको मिल जाएगीर. वहीं आपका पैकेट डिलीवरी होने पर आपके फोन पर मैसेज के जरिए डिलीवरी की सूचना भी मिल जाएगी.
मिलती है मुफ्त पिकअप की सुविधा
अगर कोई कारोबारी या थोक ग्राहक अपने परिसर से फोन के जरिए ऑनलाइन पार्सल की बुकिंग करता है तो पार्सल के बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पिकअप की सुविधा दी जाती है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
मिलता है हरजाना
स्पीड पोस्ट भेजने पर अगर आपका सामान गायाब हो जाता, चोरी हो जाता है या सामान टूट फूट जाता है तो स्पीड पोस्ट के शुल्क का दोगुना या 1000 रुपये, जो भी कम हो देय होगा वो दिया जाएगा.