&format=webp&quality=medium)
सरकार ने चीनी निर्यात की नीति को अब ‘Restricted’ से बदलकर ‘Prohibited’ कैटेगरी में डाल दिया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
देश में बढ़ती महंगाई और घरेलू बाजार में चीनी की सप्लाई को लेकर अब केंद्र सरकार फुल अलर्ट मोड में नजर आ गई है. इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीनी के निर्यात (Sugar Export) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. ये अपने आप में एक बहुत बड़ा फैसला माना जा रहा है.
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब कच्ची चीनी (Raw Sugar),सफेद चीनी (White Sugar),रिफाइंड चीनी (Refined Sugar) के निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक पूरी तरह रोक रहेगी
आपको बता दें कि सरकार ने चीनी निर्यात की नीति को अब ‘Restricted’ से बदलकर ‘Prohibited’ कैटेगरी में डाल दिया है.यानी कि फिलहाल तो निर्यात नहीं हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: बाजार में हाहाकार के बीच शुगर शेयरों में 'मिठास'! भारी गिरावट में भी 6% तक उछले ये स्टॉक, जानें क्या है वजह
1. अमेरिका और यूरोप को कोटा आधारित निर्यात
EU और USA को CXL TRQ कोटे के तहत चीनी निर्यात जारी रह सकेगा
2. Government-to-Government Export
अगर किसी देश को खाद्य सुरक्षा के लिए भारत सरकार से चीनी चाहिए होगी, तो सरकार-से-सरकार आधार पर निर्यात की अनुमति मिल सकती है
3. Advance Authorisation Scheme (AAS)
AAS स्कीम के तहत होने वाला निर्यात भी जारी रहेगा,जिनका माल पहले ही निकल चुका है उनका क्या होगा
| चीज | जानकारी |
| फैसला किसने लिया? | DGFT |
| क्या बदला? | Restricted व Prohibited |
| कब तक लागू? | 30 सितंबर 2026 |
| किन पर रोक? | Raw, White, Refined Sugar |
| छूट किसे? | EU, USA, Govt Export, AAS |
सरकार का यह फैसला साफ संकेत देता है कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता और महंगाई को नियंत्रित रखना है. जी हां एक्सपोर्ट पर सख्ती से जहां चीनी उद्योग को असर झेलना पड़ सकता है, तो वहीं आम उपभोक्ताओं को कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है.
तो फिर इसलिए अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार आने वाले महीनों में इस बैन को आगे बढ़ाती है या फिर बाजार हालात देखकर इसमें ढील देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या अब चीनी सस्ती हो जाएगी?
दाम एकदम से नहीं गिरेंगे, लेकिन त्यौहारों के समय कीमतें बढ़ने पर रोक लग जाएगी
Q2 क्या देश में चीनी खत्म हो रही है?
यह बस खराब मानसून या पैदावार में कमी की आशंका को देखते हुए लिया गया एडवांस फैसला है
Q3 क्या बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक के दाम कम होंगे?
इन कंपनियों को चीनी देश में ही सही रेट पर मिलेगी, जिससे आपके पसंदीदा सामान की कीमतें स्थिर रहेंगी
Q4 क्या गन्ना किसानों को इससे घाटा होगा?
घरेलू मांग बहुत ज्यादा है और अब गन्ने का बड़ा हिस्सा 'इथेनॉल' बनाने में भी काम आ रहा है
Q5 क्या नेपाल-भूटान जैसे देशों को चीनी भेजी जा सकेगी?
व्यापारी सीधे नहीं भेज सकते, लेकिन अगर उनकी सरकार भारत से मदद मांगेगी तो इसकी इजाजत मिल सकती है