3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 5.9 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था. रात लगभग 9:50 बजे आए इन झटकों के कारण लोग घबराहट में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है.