&format=webp&quality=medium)
भारत 100 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देने वाला दुनिया में पहला देश बना है.
covid-19 vaccine latest update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने शनिवार को बताया कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 129 करोड़ से ज्यादा खुराक की सप्लाई की जा चुकी हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीके की 21.65 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है.
कई तैयारियां के साथ चल रहा वैक्सीनेशन
खबर के मुताबिक, मंत्रालय (Health Ministry) ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड वैक्सीनेशन की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्रालय ने कहा कि ज्यादा टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की सप्लाई चेन को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है.
दुनिया में पहला देश बना भारत
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है. हाल ही में भारत 100 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देने वाला दुनिया में पहला देश बना है. भारत में तेज गति से यहां की आबादी को वैक्सीन डोज दिए जा रहे हैं.
एक दिन में कोविड-19 के 10,302 नए मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,302 नए मामले आए हैं. इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,44,99,925 पर पहुंच गई है. इस दौरान इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 1,24,868 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, 267 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,349 हो गई है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.29 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे ज्यादा है.