SS Innovations ने अनवील किया देश का पहला मोबाइल टेलि रोबोटिक सर्जरी किट, ये हैं खासियतें

भारत में अपनी तरह की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी युनिट है. यह क्रान्तिकारी युनिट, 'टेलीसर्जरी ऑन व्हील्स' के रूप में डिज़ाइन की गई है जो आधुनिक सर्जिकल केयर को मरीज़ों के करीब लेकर आएगी.
SS Innovations ने अनवील किया देश का पहला मोबाइल टेलि रोबोटिक सर्जरी किट, ये हैं खासियतें

भारत के पहले और एकमात्र स्वदेशी सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्रा के निर्माता एसएस इनोवेशन्स ने एसएसआई मंत्रा टेली-सिंक मोबाइल युनिट- एसएसआई मंत्राएम का अनावरण किया, जो भारत में अपनी तरह की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी युनिट है. यह क्रान्तिकारी युनिट, 'टेलीसर्जरी ऑन व्हील्स' के रूप में डिज़ाइन की गई है जो आधुनिक सर्जिकल केयर को मरीज़ों के करीब लेकर आएगी. इसके द्वारा सर्जन रियल-टाइम में आपसी सहयोग के साथ रिमोट तरीकों से, न्यूनतम लेटेंसी के साथ प्रक्रिया कर सकेंगे और इसके लिए मार्गदर्शन दे सकेंगे. भारतबेंज़ 1824 चेसीज़ पर निर्मित एसएसआई मंत्राएम का ग्रॉस व्हीकल वेट रेटिंग 18500 किलोग्राम है, इसकी लंबाई 11.9 मीटर, चौड़ाई 2.59 मीटर और उंचाई 3.49 मीटर है.

इस प्रोडक्ट की खास बातें

एसएसआई मंत्राएम की कुल लागत में तकरीबन रु 1.3 करोड़ के संरचनात्मक संशोधन शामिल है. हालांकि एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम में यह लागत शामिल नहीं है, जिसकी कीमत फीचर्स और रोबोटिक आर्म कॉन्फीगरेशन्स के आधार पर विविध है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

एक्चुएटर-बेस्ड पेशेंट साइड कार्ट सटीकता और स्थिरता देते हैं, वहीं कस्टम पावर और डाटा सर्कुटरी सुगम संचालन को सुनिश्चित करते हैं. एक्सपेंडेबल केबिन स्पेस में सर्जरी से जुड़े ज़रूरी सामान रहते हैं और एयर सस्पेंशन सिस्टम सड़क पर वाइब्रेशन को कम कर संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स को सुरक्षित करता है. निर्धारित माउंटिंग पॉइन्ट्स एवं लॉकिंग सिस्टम इक्विपमेन्ट इंटीग्रेशन को सुनिश्चित करता है, वहीं वेंटीलेटेड, एयर-कंडीशन्स लेआउट परिस्थितियों को 21°℃+ 3°C और 55% RH पर अनुकूल बनाए रखता है.

380 लीटर का फ्यूल टैंक

सिस्टम ईएमआई/ईएमसी- कम्प्लायन्ट है जो इलेक्ट्रिकल इंटरफेरेंस को रोकता है. वंचित क्षेत्रों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया एसएसआई मंत्राएम बैकअप पावर
सिस्टम से युक्त है, इसमें ऑनबोर्ड 5किलोवॉट एम्पियर जनरेटर, एक्सटर्नल पावर कम्पेटिबिलिटी शामिल हैं. जो रिमोट लोकेशन में भी टेलीसर्जरी की निर्बाध क्षमता को सुनिश्चित करती है. इसका 380 लीटर का ईंधन टैंक लम्बी यात्रा को सुनिश्चित करता है, तथा ग्रामीण एवं दूर-दराज के इलाकों में परिवहन को आसान बनाता है. हाई-स्पीड टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम और सैटेलाईट कनेक्टिविटी में आर एण्ड डी क्षमता के साथ इस युनिट में सबसे मुश्किल इलाकों के लिए भी रिमोट टेलीरोबोटिक सर्जरी को संभव करने की क्षमता है.

एसएसआई मंत्राएम को विशेष एंटरेन्स और रैम्प के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो रोबोटिक सिस्टम के मुवमेन्ट को सुरक्षित बनाती है. इसकी लॉकिंग प्रणाली वाइब्रेशन को न्यूनतम करती है और एक्चुएटर आधारित कार्ट कैलिबरेशन को बनाए रखते हैं. एक्चुएटर पर आधारित डिज़ाइन सुनिश्चित करता है कि मरीज़ की साइड वाली कार्ट अपनी जगह पर मजबूती से टिकी रहे. साथ ही कैलिबरेशन और रोबोटिक आर्म भी सटीक स्थिति में बने रहें. साथ ही कई एंटरी और एक्ज़िट पॉइन्ट कर्मचारियों और उपकरणों के मुवमेन्ट को आसान बनाते हैं.

हेल्थकेयर सेक्टर में इनोवेशन

एसएसआई मंत्राएम इनोवेशन और प्रेसीज़न इंजीनियरिंग के माध्यम से हेल्थकेयर में बदलाव लाने की एसएस इनोवेशन्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. सैटेलाईट आधारित रिमोट प्रक्रिया से लेकर सभी सुविधाओं से युक्त सर्जिकल युनिट्स तक अपनी क्षमता में निरंतर सुधार लाते हुए एसएसआई ने मोबाइल हेल्थकेयर की संभावनाओं को पूरी तरह से बदल डाला है. यह पहल सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है यह सभी बाधाओं को दूर कर जीवनरक्षक, विश्वस्तरीय सर्जिकल केयर को सबसे सुदूर इलाकों में भी सुलभ बनाती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6