Monsoon 2025: IMD ने मानसून पर जारी किया दूसरा पूर्वानुमान, जून में 108% बारिश की संभावना

Southwest Monsoon Season Rainfall 2025: दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. इस बार 104 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 106 फीसदी लॉन्ग रेंज अनुमान है. 87 सेमी बारिश होने का पूर्वानुमान है
Monsoon 2025: IMD ने मानसून पर जारी किया दूसरा पूर्वानुमान, जून में 108% बारिश की संभावना

Southwest Monsoon Season Rainfall 2025: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (SW Monsoon) ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए लॉन्ग रेंज फॉरकास्ट का दूसरा पूर्वानुमान जारी किया. दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. इस बार 104 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 106 फीसदी लॉन्ग रेंज अनुमान है. 87 सेमी बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD जून के अंतिम हफ्ते में जुलाई की वर्षा का पूर्वानुमान जारी करेगा.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक (DGM) एम महापात्रा ने कहा, मध्य भारत और दक्षिण प्रायदीप भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.106 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावाना है. उत्तर भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है. 94 फीसदी से ज्यादा वर्षा होने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

जून से सितंबर 2025 के दौरान सामान्य से अधिक भारी होने की संभावना है. सिवाय उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की संभावना दिख रहा है. पूरे देश के लिए जून में औसत बारिश सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. यानी 108 फीसदी बारिश होने की संभावना है.

मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतुनिष्ठ वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए LPA) का 106% होने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि +4% है. मानसून ऋतु (जून से सितंबर), 2025 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 104% से अधिक) होने की संभावना है. 1971-2020 की अवधि के सलए पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा का का एलपीए/LPA 87 सेमी है.

IMD

कहां, कितनी होगी बारिश?

दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु वर्षा मानसून के मुख्य क्षेत्र (Monsoon Core Zone), जिसमें देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र शामिल हैं, में सामान्य से ज्यादा (दीघावधि औसत (LPA) का >106% रहने की संभावना है.

सामान्य- उत्तर पश्चिम भारत (92-108% of LPA)
सामान्य से कम- उत्तर पूर्व भारत ( <94% of LPA)
सामान्य से ज्यादा- मध्य भारत (>106% of LPA)
दक्षिण प्रायद्वीप (>106% of LPA)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6