&format=webp&quality=medium)
Sooryavanshi Box Office Collection: खिलाड़ी कुमार की फिल्म हो और छाए नहीं ऐसा हो ही नहीं सकता है. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी (Suryavanshi) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख साफ लगता है कि दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई है. फिल्म ने अब तक 13 दिनों के अंदर 160 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तेजी से 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है.
दरअसल फिल्म को रिलीज हुए पूरे दो हफ्ते होने जा रहे हैं. ऐसे में कमाई भी काफी रफ्तार पकड़ रही है. (Sooryavanshi Box Office Collection Day 13). बुधवार के आंकड़ों का बात करें, तो फिल्म में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में देरी नहीं लगेगी.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
बता दें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म जैसे ही फ्लोर पर आती है तो हिट हो जाती है. उनकी एक्शन फिल्म्स कमाल की होती हैं. उन्हें इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के नाम से जाना जाता है, जिसको उन्होंने हाल ही में साबित भी कर दिया. 5 नवंबर को ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi Box Office)' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं, जबकि अजय देवगन (Ajay Devgan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कैमियो करते हुए नजर आए हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन है.
खिलाड़ी कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi Box Office Collection)' ने पहले पहले हफ्ते 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. जबकि दूसरे हफ्ते के छह दिनों में फिल्म लगभग 42.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है. आगे देखना ये होगा कि सूर्यवंशी फिल्म की कमाई कहा तक जाती है. क्योंकि इस हफ्ते कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली 2 (Bunty or ) भी रिलीज हो रही है और इसका पहला पार्ट काफी सुपरहिट भी रहा था.