सिक्किम विधानसभा चुनाव : सत्‍ता मिली तो इतिहास रचेंगे चामलिंग

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) के साथ सिक्किम विधानसभा चुनाव के भी रिजल्‍ट आज आएंगे. शुरुआती रुझानों में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे है.
सिक्किम विधानसभा चुनाव : सत्‍ता मिली तो इतिहास रचेंगे चामलिंग

ज्योति बासु सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे थे लेकिन यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग ने तोड़ दिया था. 

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) के साथ सिक्किम विधानसभा चुनाव के भी रिजल्‍ट आज आएंगे. शुरुआती रुझानों में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे है. अगर परिणाम सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पक्ष में आते हैं तो सिक्किम के मौजूदा मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग इतिहास रचेंगे. वह देश की ऐसी रानीतिक शख्सियत बन जाएंगे, जो सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहा.

ज्योति बासु का रिकॉर्ड तोड़ा
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बासु सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे थे लेकि यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग ने तोड़ दिया था. पश्चिम बंगाल में माकपा ने 34 साल शासन किया. उसकी सरकार में ज्योति बसु 23 साल 137 दिन तक मुख्यमंत्री रहे. वहीं चामलिंग 12 दिसंबर, 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री बने और आज तक मुख्यमंत्री हैं.

2014 का विधानसभा चुनाव
राज्‍य में 2014 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 22 सीट मिली थी जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को 10 सीट मिली. 2009 में चामलिंग की पार्टी को सभी 32 सीट मिली थीं.

भूटिया भी मैदान में
राज्‍य में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट और एसकेएम के अलावा सिक्किम संग्राम परिषद (SSP), सिक्किम नेशनल पीपुल्स पार्टी (SNPP) चुनाव मैदान में है. पूर्व फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने हमारो सिक्किम पार्टी का निर्माण किया है. ये पार्टी भी चुनाव मैदान में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

13 दिन के लिए बनी थी कांग्रेस सरकार
1984 में कांग्रेस को महज 13 दिन सत्ता में रहने का मौका मिला था. इसके बाद से कांग्रेस राज्‍य में वापसी नहीं कर पाई है. इस बार बीजेपी सिक्किम संग्राम परिषद का हिस्सा बनकर चुनाव में उतरी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6