टी-20 के बाद वनडे और टेस्ट में भी कोहली की कप्तानी को खतरा, जानें आखिर क्यों उठ रहे सवाल

Virat Kohli leave ODI and Test captaincy too news: कोहली ने अपनी इच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ दिया है. इस बात की घोषणा उन्होंने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही कर दी थी.
टी-20 के बाद वनडे और टेस्ट में भी कोहली की कप्तानी को खतरा, जानें आखिर क्यों उठ रहे सवाल

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की उपलब्धियां. (फोटो सोर्स- पीटीआई)

Virat Kohli leave ODI and Test captaincy too news: भारत के वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही विराट कोहली के साथ-साथ टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग विराट कोहली से वनडे और टेस्ट की कप्तानी छीन लेने की भी मांग कर रहे हैं. कोहली ने अपनी इच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ दिया है. इस बात की घोषणा उन्होंने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही कर दी थी.

विराट कोहली ने अपने करियर में 50 टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमे उन्हें 30 मैचों में जीत हासिल हुई है. इसके अलावा 16 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 4 मैच ड्रा या बिना नतीजे के समाप्त हुए हैं. आखिरी बार टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जो कि भारत के वर्ल्ड कप से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण बना. विराट कोहली का विनिंग प्रतिशत देखे तो वह पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से भी बेहतर है.

बतौर कप्तान कोहली के नाम कई रिकॉर्ड

विराट कोहली सेना देशों (साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड और इंग्लैंड) के टी20 सीरीज जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं. इसके अलावा बतौर कप्तान उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस सबके बावजूद अब वह भारत की ओर से कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे. टी-20 के अलावा विराट कोहली के वनडे और टस्ट की कप्तानी पर भी खतरा मंडराने लगा है. टीम के प्रदर्शन से गुस्साए फैंस कोहली से सभी फॉर्मेट की कप्तानी छीन लेना चाहते हैं.

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की उपलब्धियां

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत (2018-19): दोनों के मार्गदर्शन में भारत ने टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने वाली पहली एशियाई टीम बनकर इतिहास रच दिया.

ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सफलता (2020-21): कोहली हालांकि पूरे दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन शास्त्री के मार्गदर्शन में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती.

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (2021): भारत ने कोहली और शास्त्री के मार्गदर्शन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र के फाइनल में जगह बनाई. विराट कोहली की टीम को फाइनल में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल (2019): भारत 2019 आईसीसी विश्व कप के ग्रुप चरण में सर्वश्रेष्ठ टीम बन कर उभरा और अंक तालिका में शीर्ष पर था. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

इंग्लैंड दौरा (2021) कोहली और शास्त्री की जोड़ी की देखरेख में भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त कायम की है. भारतीय दल में कोविड-19 के कारण हालांकि आखिरी टेस्ट को निलंबित कर दिया गया है.

शास्त्री की देखरेख में, भारत ने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाएं जीती. शास्त्री के कोच रहते भारत ने 2017 में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया. टीम ने पहली बार यह कारनामा किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source