SHARP लाई सबसे अत्‍याधुनिक ओवन, भोजन पकाने में Fat घटेगा और पौष्टिकता बढ़ेगी

कंज्यूमर ड्यूरेबल (Consumer Durables) प्रोडक्ट्स की अग्रणी कम्पनी शार्प (Sharp) ने गुरुवार को अपना पहला सुपर स्टीम ओवन 'हीलसियो' (Healsio) और ब्रेड मेकर (Bread Maker) भारतीय बाजार में उतारा.
SHARP लाई सबसे अत्‍याधुनिक ओवन, भोजन पकाने में Fat घटेगा और पौष्टिकता बढ़ेगी

शार्प के अनुसार हीलसियो सुपरहीटेड ओवन एक ऐसा उत्पाद है, जो माइक्रोवेव और कन्वेक्शन ओवन के गुणों से लैस है. (Twitter)

अब आप भी घर में सुपर स्‍टीम ओवन ला सकते हैं. इससे न सिर्फ भोजन की पौष्टिकता बढ़ती है बल्कि उसमें फैट भी घुलता है. कंज्यूमर ड्यूरेबल (Consumer Durables) प्रोडक्ट्स की अग्रणी कम्पनी शार्प (Sharp) ने गुरुवार को अपना पहला सुपर स्टीम ओवन 'हीलसियो' (Healsio) और ब्रेड मेकर (Bread Maker) भारतीय बाजार में उतारा. शार्प के अनुसार हीलसियो सुपरहीटेड ओवन एक ऐसा उत्पाद है, जो माइक्रोवेव और कन्वेक्शन ओवन के गुणों से लैस है.

क्‍यों है खास
Healsio में सुपरहीटेड स्टीम के रूप में ऐसी तकनीक का उपयोग किया गया है, जो ग्राहकों को कुकिंग करने में आनंद का अनुभव देगी. वह भी उनके भोजन के स्वाद और न्यूट्रिशन के साथ बिना कोई समझौता किए बगैर. Healsio सुपरहीटेड ओवन खाने में से अत्यधिक फैट और नमक को कम करता है.

क्‍या है कीमत
हीलसियो सुपरहीटेड ओवन की कीमत 64,000 रुपये है और ब्रेड मेकर की कीमत 12,900 रुपये है. इस लॉन्च के साथ कंपनी भारत में इस सेगमेंट में 50 फीसदी मार्केट शेयर पाने की आशा कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रोटी पकाने में होगी आसानी
शार्प द्वारा लॉन्‍च दूसरा प्रोडक्‍ट ब्रेड मेकर है और यह फुली आटोमेटिक उत्पाद ग्राहकों को अलग-अलग तरह की रोटियां और फ्रेंच ब्रेड बनाने की आजादी प्रदान करता है. शार्प ब्रेड मेकर में एक एलसीडी कंट्रोल डिस्प्ले स्क्रीन भी लगा है और यह 12 प्रोग्राम मेन्यू से सुसज्जित है. यह गुण इसे बाजार में अपने तरह का इकलौता प्रॉडक्ट बनाता है.

लगातार बढ़ रही कंज्‍यूमर ड्यूरेबल की मांग
नए उत्पादों को लेकर शार्प के प्रवक्ता ने कहा कि कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए भारत दुनिया भर में एक बहुत बड़ा बाजार बन गया है. ऐसे मे हम भारत मे अपने ग्राहको को विश्वस्तरीय क्वालिटी और अत्याधुनिक तकनीक से लैस उत्पाद पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

एजेंसी इनपुट के साथ

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6