केबल TV पर ऐसे बचा सकेंगे पैसे, एयरटेल देगा सबसे ज्‍यादा चैनल

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टीवी चैनल वितरकों से कहा है कि वे हरेक चैनल की कीमतों को अलग-अलग करें ताकि ग्राहक को उसका पता चल सके.
केबल TV पर ऐसे बचा सकेंगे पैसे, एयरटेल देगा सबसे ज्‍यादा चैनल

ट्राई के इस आदेश से यह साफ हो गया है कि केबल टीवी ऑपरेटर फ्री टू एयर चैनल के लिए ग्राहक से सिर्फ नेटवर्क कैपेसिटी फी चार्ज कर सकते हैं. (फाइल फोटो)

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टीवी चैनल वितरकों से कहा है कि वे हरेक चैनल की कीमतों को अलग-अलग करें ताकि ग्राहक को उसका पता चल सके. साथ ही नेटवर्क कैपेसिटी फी के बारे में भी बताएं, जो वह ग्राहकों से वसूलते हैं. ट्राई के इस आदेश से यह साफ हो गया है कि केबल टीवी ऑपरेटर फ्री टू एयर चैनल के लिए ग्राहक से सिर्फ नेटवर्क कैपेसिटी फी चार्ज कर सकते हैं. लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप अब भी केबल TV पर आने वाला खर्च बचा सकते हैं.

1 फरवरी से शुरू होगा अमल
1 फरवरी 2019 से केबल ऑपरेटर ट्राई के आदेश पर अमल शुरू करेंगे. उस दौरान आप वह चैनल चुन सकते हैं जो आपकी जरूरत का हो और उसकी कीमत कम हो. क्‍योंकि ट्राई का आदेश लागू होने के बाद हरेक चैनल को अपनी वास्‍तविक कीमत बतानी होगी. साथ ही केबल ऑपरेटर को नेटवर्क कैपेसिटी प्राइस के बारे में भी ग्राहक को बताना होगा. यह भी तय है कि चैनल का नेटवर्क कैपेसिटी प्राइस उसके रिटेल ब्रॉडकास्‍ट प्राइस से ज्‍यादा नहीं हो सकता.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे चुनें सस्‍ता चैनल
जब आप चैनल चुनें तो उसे स्‍टैंड अलोन बेसिस पर चुनें यानि एक-एक कर. अगर कोई केबल टीवी ऑपरेटर आपको वही चैनल पैकेज में ऑफर करे तो उसे भी चुन सकते हैं. हालांकि ब्रॉडकास्‍टर 19 रुपए से ऊपर की कीमत का चैनल बकट में शामिल नहीं कर सकता. इसलिए आपको इसी कीमत के चैनल चुनने होंगे. ट्राई का नियम आने के बाद ज्‍यादातर ब्रॉडकास्‍टर ने अपने चैनल की कीमत 19 रुपए से कम कर दी है. इनमें कई तो सिर्फ 1 रुपए में अपना चैनल उपलब्‍ध करा रहे हैं.

घट जाएगी चैनलों की संख्‍या
ट्राई के नियम से एक और अच्‍छी बात यह हुई है कि अब ग्राहक को केबल ऑपरेटर जबरन 250 या 300 चैनल नहीं ऑफर कर पाएंगे. नए नियम के तहत 1 बकट में 50 से ज्‍यादा चैनल नहीं हो सकते. इससे भी केबल टीवी पर प्रति माह खर्च घटेगा.

सबसे ज्‍यादा चैनल देगा एयरटेल
DTH ऑपरेटरों में Airtel Digital टीवी सबसे ज्‍यादा चैनल ऑफर कर रहा है. वह 1 पैकेज में 270 चैनल दे रहा है. जबकि डिश टीवी 204 पैक दे रहा है. डी2एच और सन डायरेक्‍ट के पैक में 100 पैक हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6