&format=webp&quality=medium)
जल्द ही आपके हाथों में होगा एक रुपये का नया नोट (फाइल फोटो)
जल्द ही एक बार फिर से आपके हाथों में एक रुपये का नया नोट होगा. सरकार ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है. 7 फरवरी की सरकार की ओर से जारी की गई एक अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय इसकी छपाई करने की तैयारी में है. इस एक रुपये के नोट में वाटरमार्क भी होगा. वहीं इस नोट में कई ऐसे फीचर्स डाले गए हैं जिनसे सुरक्षित बनाया जा सके.
इस नोट में होंगे ये खास फीचर्स
1926 में बंद हो गया था एक रुपये का नोट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार इस नोट की छपाई को पहली बार 1926 में बंद किया गया क्योंकि इसकी लागत ज्यादा थी. इसके बाद इसे 1940 में फिर से छापना शुरु कर दिया गया जो 1994 तक जारी रहा. इसके र्वष 2015 में फिर इसकी छपाई शुरु की गई.
इस नोट पर होते हैं इनके हस्ताक्षर
इस नोट की सबसे खास बात यह है कि इसे अन्य भारतीय नोटों की तरह भारतीय रिजर्व बैंक जारी नहीं करता बल्कि भारत सरकार ही इसकी छपाई करती है. एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है. जबिक अन्य नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है। वर्ष 2020 के एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव अतनु चक्रवर्ती का हस्ताक्षर होगा.