वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट में भी बरकरार है अश्विन का जलवा, पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ बनाया ये खास रिकॉर्ड

India vs New Zealand 1st Test, Ravichandran Ashwin record: अश्विन ने इस मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को पीछे छोड़ दिया है.
वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट में भी बरकरार है अश्विन का जलवा, पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ बनाया ये खास रिकॉर्ड

इस साल टेस्ट में सबसे अधिक विकेट अश्विन के नाम. (पीटीआई फोटो)

India vs New Zealand 1st Test, Ravichandran Ashwin record: कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन (R.Ashwin) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अश्विन साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को पीछे छोड़ दिया है. इस मैच से पहले दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर थे.

साल 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (most test wickets in 2021) लेने वाला गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन का नाम सबसे ऊपर आ गया है. शाहीन शाह अफरीदी ने जहां 8 टेस्ट खेले हैं, वहीं अश्विन ने 7 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है. अफरीदी के नाम 38 विकेट है और वो दूसरे नंबर पर हैं. जबकि 39 विकेट के साथ अश्विन अब पहले नंबर पर पहुंच चुके हैं. पिछले कई सालों से अश्विन लगातार भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

टेस्ट में सबसे अधिक विकेट अश्विन के नाम

हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने लंबे अर्से बाद टी-20 टीम में भी वापसी की थी. हालांकि, वर्ल्ड कप में उन्हें बेहद कम मौके मिले, लेकिन अश्विन ने हर मौके पर अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित करने का काम किया. इस मैच के दौरान अश्विन को ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन के साथ बहस भी हो गई. अंपायर नितिन मेनन अश्विन के पास जाकर उनके रनअप को लेकर सवाल किया जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

अक्षर पटेल ने भी दिखाया कमाल

अश्विन गेंद को स्टंप के करीब से रिलीज कर रहे थे जिसके बाद अंपायर ने उन्हें टोका था. बता दें कि बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने लंच के बाद तीन विकेट जल्दी लेकर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम की नींव हिला दी और भारत ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे दिन चाय तक न्यूजीलैंड के छह विकेट 249 रन पर गिरा दिये . भारत को मैच में लौटाने का श्रेय वैसे उमेश यादव को जाता है जिन्होंने लंच से ठीक पहले केन विलियमसन को सस्ते में आउट करके मेजबान को राहत दिलाई थी .