राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) ने 1 जून 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने तेल कंपनियों पर आरोप लगाया था कि ओएमसी द्वारा डीलर्स पर जबरन ब्रांडेड फ्यूल बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. अब इन मांगों के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति को साफ किया है. कंपनी के मुताबिक, राजस्थान भर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह से नॉर्मल है और कोई भी रुकावट नहीं है.
सप्लाई में नहीं है कोई बाधा
HPCL ने अपने बयान में बताया है कि फिलहाल किसी भी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMC) की तरफ से सप्लाई को लेकर कोई भी बाधा नहीं आई है.
राज्यों के पेट्रोल पंप में फ्यूल की कमी नहीं
- डीलर्स को बाजार की मांग और उनकी नियमित जरूरत के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है.
- राज्य में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल की कोई भी कमी नहीं होने दी जा रही है.
- HPCL ने सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर यह भ्रामक खबर चल रही है कि डीलर्स पर केवल ब्रांडेड फ्यूल बेचने का दबाव डाला जा रहा है.
- ऑयल पीएसयू के मुताबिक, किसानों को ड्रम में ईंधन देने पर रोक लगाई गई है. HPCL ने दावों को खारिज किया और उन्हें भ्रामक बताया है.
मुख्य सचिव के नेतृत्व में हाई लेवल मीटिंग
HPCL ने साफ किया है कि मौजूदा कृषि सीजन के दौरान किसानों और वास्तविक उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के ईंधन मिलता रहे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तालमेल के साथ सप्लाई बनाए रखी जा रही है.
- पीएसयू के मुताबिक, पारदर्शिता और तालमेल बनाए रखने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पूरी तरह से एक्टिव हैं.
- डीलर-वार बिक्री, जिले-वार स्टॉक की स्थिति और टर्मिनल स्टॉक का पूरा डाटा नियमित तौर से स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर (SLC) तंत्र के जरिए राजस्थान सरकार के साथ शेयर किया जा रहा है.
- सरकार को भी राज्य में तेल के भंडार की पल-पल की जानकारी मिल रही है. इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है.
- HPCL के मुताबिक, पिछले हफ्ते ही राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक हाई लेवल मीटिंग हो चुकी है.
- इस मीटिंग में सभी OMCs ने सरकार को आश्वस्त किया था कि राज्य भर में सप्लाई पूरी तरह से स्थिर और बिना रुके बनी हुई है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
प्रमुख सचिव के साथ डीटेल में चर्चा
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की 1 जून की प्रस्तावित हड़ताल के मामले पर भी गंभीरता से कदम उठाए गए हैं. कंपनियों ने इस मामले पर राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव के साथ भी डिटेल से चर्चा की है.
भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें
- राज्य में पेट्रोल और डीजल की सुचारू उपलब्धता और कामकाज को बिना किसी भी बाधा के चलाने के लिए सभी OMC कंपनियां राज्य सरकार के साथ मिलकर समन्वय कर रही हैं.
- आखिरी में, HPCL ने आम ग्राहकों और आम जनता से एक बड़ी अपील की है. कंपनी ने आग्रह किया कि लोग पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैलाई जा रही किसी भी तरह की अफवाह और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.
- HPCL ने आखिरी में साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. ग्राहकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.