&format=webp&quality=medium)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में कई परियोजना को शुरू करेंगे (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 16 फरवरी 2020 को वाराणसी का दौरा करेंगे. इस मौके पर वो देश को कई परियोजनाएं समर्पित करेंगे. इस मौके पर वो वाराणसी से इंदौरा जाने वाली और 3 ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों- वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस (Kashi-Mahakal Express) ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. ये ट्रेन IRCTC की ओर से चलाई जा रही तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन है. यह ट्रेन 3 ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों-वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी यह देश में पहली ओवरनाइट प्राइवेट ट्रेन होगी.
आसान होगा इलाज
इस मौके पर प्रधानमंत्री वाराणसी में 430 बिस्तर वाले सुपर- स्पेशिएलिटी सरकारी अस्पताल (Super Specialty Government Hospital) सहित कुछ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करके उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में तैयार किए गए संस्करण तथा इस के मोबाईल ऐप का भी विमोचन करेंगे.
दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट का होगा उद्घाटन
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक (Deendayal Upadhyaya Memorial) केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसी आयोजन में वे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट की पंच लौह प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. यह देश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है. 200 से अधिक शिल्पकारों ने एक वर्ष तक दिन रात काम करके इस प्रतिमा को पूरा किया है. इस स्मारक केंद्र में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और काल से संबंधित जानकारियां होंगी. ओड़िशा के लगभग 30 शिल्पकारों और दस्तकारों ने पिछले वर्ष के दौरान इस परियोजना पर कार्य किया है.
30 से अधिक परियोजनाएं देश को मिलेंगी
प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में 30 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इऩ परियोजनाओं में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 430 बिस्तर का सुपर स्पेशिएलिटी सरकारी अस्पताल तथा बीएचयू में ही 70 बिस्तर वाला मनोरोग चिकित्सा अस्पताल शामिल हैं. प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के माध्यम से आईआरसीटीसी (IRCTC) की महाकाल एक्सप्रेस को रवाना करेंगे. यह ट्रेन 3 ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों-वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी यह देश में पहली ओवरनाइट प्राइवेट ट्रेन होगी.
दुनिया के कई देशों से आए कलाकारों से करेंगे बात
प्रधानमंत्री ‘काशी एक रूप अनेक’ का उद्घाटन करेंगे. ‘काशी एक रूप अनेक’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाला दो दिवसीय कार्यक्रम है. इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा. इस मौके पर वो अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित विश्व के विभिन्न देशों से आये हुए खरीदारों और दस्तकारों के साथ भी बातचीत करेंगे.