&format=webp&quality=medium)
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत ने हमला किया तो उसने आतंकियों का साथ दिया. जब भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो पहले 3 दिनों में ही उसे सबक सिखा दिया. पीएम बोले कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इतनी बड़ी कार्रवाई की कि पाकिस्तान बचने के रास्ते खोलने लगा.
पीएम ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था. बुरी तरह पिटने के बाद इसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया. तब तक हम आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे. आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया था. पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था.
पीएम ने कहा कि इसी वजह से जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई, जब कहा गया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्सारस नहीं दिखाया जाएगा, तो भारत ने भी उस पर विचार किया.
मैं फिर दोहरा रहा हूं... हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है. आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है. भारत की तीनों सेनाएं हमारी एयरफोर्स, आर्मी और नौसेना हमारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसएफ, अर्धसैनिक बल, लगाातर अलर्ट पर हैं, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है.