ईंधन संकट में भारत को मिला UAE का साथ, पेट्रोलियम-LPG पर हुआ MOU, दोनों देशों के बीच सात बड़े समझौते

पीएम नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे का पहला पड़ाव यूएई रहा. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद उल नाहयान और पीएम मोदी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं.
ईंधन संकट में भारत को मिला UAE का साथ, पेट्रोलियम-LPG पर हुआ MOU, दोनों देशों के बीच सात बड़े समझौते

पीएम मोदी के यूएई दौरे में हुए पांच बड़े समझौते (Photo Credit: X)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे. अपने छोटे से इस दौर में प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच सात अहम समझौते हुए, जिसमें रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार भी शामिल है. इस दौरान पीएम मोदी ने ईरान द्वारा यूएई पर किए गए हमलों की भी निंदा की है. पीएम मोदी के अबू धाबी पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए हुआ MOU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे में भारत और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के ढांचे में अहम सौदा हुआ है. साथ ही रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में भी MOU हुआ है.

5 अरब डॉलर का निवेश करेगा यूएई

  • पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपित शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच एलपीजी की सप्लाई को लेकर समझौता हुआ है.
  • भारत और यूएई के बीच गुजरात के वाडिनार में जहाजों की मरम्मत के लिए भी समझौता हुआ है.
  • यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. यह पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में निवेश किया जाएगा.

यूएई पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा

मध्य-पूर्व में मौजूदा हालातों पर पीएम मोदी ने कहा कि "यूएई पर हुए हमलों की हम घोर निंदा करते हैं. यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है."

आपसी बातचीत और कूटनीति से सुलझाएं मुद्दे

  • पीएम मोदी ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में यूएई ने जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, ये बहुत ही सराहनीय है.
  • उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है.
  • पीएम मोदी के मुताबिक भारत ने मुद्दों को सुलझाने के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता दी है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

हॉर्मुज पर हो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "स्वतंत्र और खुला" रहना महत्वपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए.

पांच देशों की यात्रा में पीएम मोदी

  • भारत हर स्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा.
  • भारत जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है. पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा में हैं.
  • यूएई के बाद इस यात्रा का अगला पड़ाव नीदरलैंड्स होगा. वहीं, पीएम मोदी इस यात्रा का समापन इटली में करेंगे.
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6