&format=webp&quality=medium)
प्रधामंत्री 10 सितम्बर को मत्स्य संपदा योजना को लांच करेंगे (फोटो - पीआईबी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 10 सितम्बर को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana-PMMSY) की शुरुआत करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री बिहार में मछली पालन और पशुपालन सेक्टर के लिए भी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री e-Gopala App भी लांच करेंगे. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री और गवर्नर मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को देश भर में मत्स्य पालन को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है. केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्षों में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक इस स्कीम के तहत लगभग 20,050 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. ये अब तक इस सेक्टर में खर्च की जाने वाली सबसे बड़ी राशि है. ये स्कीम आत्म निर्भर भारत अभियार का हिस्सा है. सरकार के मुताबिक इस स्कीम से देश में लगभग 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
इस मौके पर प्रधानमंत्री PMMSY योजना के तहत सीतामढ़ी में Fish Brood Bank और किशनगंज में Aquatic Disease Referral Laboratory की शुरुआत करेंगे जो मछली के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा. इन सुविधाओं से मछली पालको को अच्छे मछली के बच्चे भी मिल पाएंगे. इस मौके पर मधेपुरा में एक मछली के लिए चारा बनाने के एक प्लांट की भी शुरुआत करेंगे. बिहार, पूसा में स्थित Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University में एक फिश प्रोडक्शन टेक्नॉलाजी सेंटर की भी शुरूआत की जाएगी.
PMMSY योजना के तहत देश में 2024-25 में मछली के उत्पादन को लगभग 70 लाख टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने 2024-25 तक मछली के निर्यात से एक लाख करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है. मछली पालन में लगे लोगों की आय को दो गुना करने के साथ ही मछली की प्रोसेसिंग में होने वाले नुकसान को भी 25 फीसदी तक घटाने का लक्ष्य रखा है. सरकार के मुताबिक इस स्कीम से देश में लगभग 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
e-Gopala App एक प्लेटफार्म है जिसके जरिए पशुपालक उत्पादन बढ़ाने के लिए अपने जानवरों की नस्ल को सुधारने के लिए जानकारी ले सकते हैं. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसान बेहतर semen, embryos आदि की खरीदारी कर सकते हैं. यहां पर किसानों को अच्छी क्वालिटी की ब्रीडिंग सर्विस जैसे artificial insemination, vaccination, treatment की जानकारी मिल सकती है.