&format=webp&quality=medium)
PM Narendra Modi (Photo Credit: Reuters)
PM Modi Address to Nation: लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो पाया. इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 08.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रख सकते हैं. शुक्रवार को लोकसभा में वोटिंग के दौरान 131वें संविधान संशोधन के समर्थन में 298 सांसदों के वोट मिले. वहीं, इसके विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया. संविधान संशोधन विधेयक को पास होने के लिए एक तिहाई बहुमत की जरूरत होती है.
लोकसभा में बिल गिरने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि केंद्र सरकार अब इससे जुड़े बाकी कानूनों पर आगे नहीं बढ़ेगी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर महिला आरक्षण रोकने का आरोप लगाया है. अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा- " देश की आधी आबादी, 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने और उनका विश्वास खोने के बाद कोई कैसे विजय का जश्न मना सकता है?"
अमित शाह ने कहा-"महिलाओं का है अपमान"
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- " राजनीति से प्रेरित होकर और महिलाओं को अधिकार न देने की मानसिकता के कारण कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस संवैधानिक संशोधन को दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं होने दिया. इस बात से हम सभी बेहद दुखी हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुख सिर्फ सरकार या किसी पार्टी का नहीं है, बल्कि देश की महिलाओं का नुकसान हुआ है. महिलाओं को देश के संचालन औरनिर्णय प्रक्रिया में पूर्ण भागीदारी देने के लिए, लोकसभा और विधानसभाओं में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने का जो महत्वपूर्ण कदम था, वह पारित नहीं हो सका, इससे हम सभी आहत हैं."