&format=webp&quality=medium)
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा.
दिल्ली-देहरादून प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन में बिना रुकावट हाई स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 पब्लिक सर्विस का निर्माण भी शामिल है.
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.
370 मीटर लंबी सुरंग
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में रोड शो किया. उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. अगले कुछ ही दिनों में यमुनोत्री गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू होने जा रही है. इस पवित्र समय का देश के कोटि-कोटि आस्थावान श्रद्धाभाव से इंतजार करते हैं.