&format=webp&quality=medium)
पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी (Photo: ANI)
पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. 15 से 20 मई तक चलने वाले इस दौरे में पीएम मोदी यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा. गौरतलब है कि भारत अपने कच्चे तेल और एलएनजी की जरूरतों के लिए यूएई पर काफी हद तक निर्भर है. वहीं, यूरोप चरण की शुरुआत नीदरलैंड से होगी. इसके बाद पीएम स्वीडन और नॉर्वे जाएंगे. आपको बता दें कि इन पांच देशों के साथ भारत का सामूहिक द्विपक्षीय व्यापार 70 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.
पीएम नरेंद्र मोदी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इस बातचीत में एनर्जी सिक्योरिटी, कच्चे तेल-एलएनजी आपूर्ति, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा पर फोकस रहेगा.
पश्चिम एशिया की परिस्थिति पर मंथन
यूएई के बाद पीएम 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे. यहां पर वह पीएम रॉब जेट्टन और शाही परिवार से मिलेंगे. इस यात्रा का मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर्स, ग्रीन हाइड्रोजन और जल प्रबंधन पर होगा.
AI और व्यापार पर होगी चर्चा
पीएम मोदी की यात्रा का समापन 19-20 मई को इटली में होगा. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी पर अहम समझौता करेंगे. निर्यातकों के संगठन FIEO के मुताबिक, यह यात्रा भारतीय निर्यातकों के लिए इंजीनियरिंग, फार्मा और डिजिटल व्यापार में नए मौके खोलेगी. इस साल की शुरुआत में हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और भारत-EFTA (TEPA) के संदर्भ में यह दौरा यूरोपीय देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को ज्यादा मजबूती देगा.