मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को आगे बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कदम उठाए हैं. रविवार को प्रधानमंत्री ने युवा इनोवेटर अमोल यादव से मुलाकात की. अमोल प्रोफेशन से पायलट है. इन्होंने हाल ही में एक छोटा एयरक्राफ्ट बनाया है. प्रधानमंत्री ने अमोल के टैलेंट और उत्साह की तारीफ की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत एयरक्राफ्ट बनाने वाले कैप्टन अमोल यादव से कहा बड़ा सोचना जारी रखिए (फोटो- PMO India के ट्वीटर हैंडल से)