&format=webp&quality=medium)
PM Modi ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को खोलने के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा. (Source: PTI)
PM Modi meeting on new Covid Variant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'Omicron' को लेकर समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल प्रतिबंधों को हटाने की योजना के बारे में समीक्षा करने को भी कहा.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा के लिए की बैठक में प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस के मामलों पर ग्लोबल ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी गई. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को इस बारे में भी बताया गया कि कोरोना वायरस के शुरूआत के बाद से ही दुनियाभर के देशों ने कोविड-19 के कई चरणों को एक्सपीरिएंस किया है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
PMO ने कहा कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने पीएम मोदी को Omicron की विशेषताओं और विभिन्न देशों में देखे गए इसके प्रभावों की भी जानकारी दी. इसके साथ ही भारत पर इसके प्रभावों की भी चर्चा की गई. मोदी ने नए वेरिएंट को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा.
PMO ने कहा कि कोरोना के नए खतरे को देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को भी कहा है.
बयान में बताया गया कि PM Modi ने अधिकारियों से कोरोना के नए वेरिएंट की चिंता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में ढील देने के अपने विचार की समीक्षा करने को भी कहा है.
बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल सहित अन्य लोग शामिल हुए.