&format=webp&quality=medium)
पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की (Photo: X)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेवा तीर्थ (पीएमओ) में मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. 11 महीने में यह मंत्रिपरिषद की पहली बैठक थी. इसे सरकार के कामकाज की मध्यावधि समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विकसित भारत 2047 के विजन को जमीन पर उतारना था. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटे हैं.
मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 9 विभागों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया. जिन प्रमुख मंत्रालयों ने बैठक में अपना कामकाज प्रस्तुत किया, उनमें कृषि, वन, लेबर, सड़क परिवहन, कॉर्पोरेट मामले, विदेश मामले, कॉमर्स और बिजली मंत्रालय शामिल हैं.
केवल नारा नहीं है 2047 विकसित भारत
बैठक में जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा, उन्हें रिफॉर्म वाले कदम उठाने और अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर करने की सलाह दी गई है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को सक्रिय रूप से जनता के बीच जाने और पिछले 12 साल में सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने का भी निर्देश दिया है. इस हाई लेवल मीटिंग में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए. गौरतलब है कि फिलहाल मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. आपको बता दें कि 9 जून को मोदी सरकार 3.0 के दो साल और मोदी सरकार के केंद्र सरकार में 12 साल पूरे हो रहे हैं.